फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress high-command has not asked us even for five paise: Karnataka CM dismisses BJP allegations

Karnataka: सिद्धारमैया ने भाजपा के आरोपों का किया खंडन, बोले- कांग्रेस हाईकमान पांच पैसे के लिए भी नहीं कहता

Mon, 16 Oct 2023 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

Karnataka: भाजपा ने आरोप लगाया था कि एक ठेकेदार और उसके बेटे से 42 करोड़ रुपये समेत नकदी जब्त की गई है, जिनका संबंध कांग्रेस से था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया था कि सिद्धारमैया सरकार राज्य को 'एटीएम की तरह इस्तेमाल' कर रही है। 

विज्ञापन
Congress high-command has not asked us even for five paise: Karnataka CM dismisses BJP allegations
कर्नाटक में कांग्रेस के विपक्ष के नेता सिद्धारमैया। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को उन आरोपों 'राजनीति से प्रेरित और आधारहीन' बताते हुए खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी में जब्त नकदी का कांग्रेस पार्टी से संबंध है। 

विज्ञापन

एक दिन पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि एक ठेकेदार और उसके बेटे से 42 करोड़ रुपये समेत नकदी जब्त की गई है, जिनका संबंध कांग्रेस से था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया था कि सिद्धारमैया सरकार राज्य को 'एटीएम की तरह इस्तेमाल' कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि जब्त की गई नकदी को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में लगाया जाना था, सिद्धारमैया ने कहा, हमारा इससे (जब्त किए गए पैसे से) कोई संबंध नहीं है। जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उन्हें खुद की लड़ाई लड़नी चाहिए। जब हम चुनाव लड़ते हैं तो अन्य राज्यों से धन के लिए कहते हैं? जनता ही आशीर्वाद देती है। हमारे राज्य का अन्य राज्यों के चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन

जब उसे सीटी रवि के आरोपों के बारे में पूछा गया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस को एक हजार करोड़ रुपये का धन संग्रह करने का लक्ष्य दिया गया है, सिद्धारमैया ने कहा कि वह भाजपा नेता की आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे जो केवल झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा, क्या कोई भी कर्नाटक से एक हजार करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कह सकता है? पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक पांच पैसे के लिए भी नहीं कहा है। 
 

पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमार स्वामी की आयकर विभाग की छापेमारी में जांच की मांग पर सिद्धारमैया  ने कहा कि हमें क्यों जांच करनी चाहिए? यह आयकर विभाग जांच करे। आयकर विभाग ने छापेमारी की है और उसे ही जांच करनी चाहिए। मेरी सरकार को क्यों करना चाहिए? (राज्य) सरकार के खिलाफ कहां आरोप हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति से प्रेरित बयानों के आधार प र कोई भी जांच नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed