फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress furious over Rahul-Kharge being seated in third row at Republic Day celebrations

Republic Day: 'किस तरह का डर है..', समारोह में राहुल-खरगे को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर भड़की कांग्रेस

Mon, 26 Jan 2026 06:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jan 2026 06:44 PM IST
सार

Republic Day:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मानसिकता और विपक्ष के नेताओं की गरिमा के प्रति असम्मान को दर्शाता है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Congress furious over Rahul-Kharge being seated in third row at Republic Day celebrations
गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तीसरी पंक्ति में बैठाने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से किस तरह का डर है, यह आज गणतंत्र दिवस पर साबित हो गया। सरकार क्या कहना चाहती है? क्या वह उन्हें (मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी) को छिपाना चाहती है? उन्हें चाहे जितना अपमानित करें, लेकिन देश की जनता कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पसंद करती है। यह वही पार्टी है, जिसने देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Republic Day: 'किस तरह का डर है..', समारोह में राहुल-खरगे को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर भड़की कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, जब राजनीति शामिल होती है, तो ऐसे विचार सामने आते हैं। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनके परिवार का सम्मान और देश के प्रति उनकी समर्पण की भावना सभी को पता है। यह स्वाभाविक है कि वह देश की राजनीति में प्रधानमंत्री के बाद अगली पंक्ति में हैं। 

मिलकर मनाना चाहिए भारत की उपलब्धियों का जश्न: मणिकम टैगोर
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, यह सरकार और खासकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मानसिकता को दर्शाता है। 2014 तक विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और एलके आडवाणी हमेशा वहीं बैठते थे। यह सरकार की की ओर से की जा रही राजनीतिक का बहुत ही गिरा हुआ स्तर है। विपक्ष के नेताओं का गणतंत्र दिवस पर अपमान होना स्वीकार्य नहीं है। गणतंत्र दिवस वह दिन है, जब हम सभी को एकजुट होकर उस वर्ष भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए। 


ये भी पढ़ें: 'भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई', नितिन नवीन ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

कांग्रेस नेताओं की गरिमा के साथ खेलना बंद हो: राशिद अल्वी
वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और मल्लिकार्जुन खरगे केवल कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। उन्हें सामने की पंक्ति में सीटें दी जानी चाहिए थी। भाजपा लगातार कांग्रेस नेताओं की गरिमा के साथ खेल रही है।

सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं: कुमारी शैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, यह स्पष्ट है कि समय-समय पर किसी न किसी तरह यह सरकार विपक्ष के नेता और उनके पद की गरिमा को छोटा दिखाने की कोशिश करती है, चाहे वह सदन में हो या बाहर। प्रोटोकॉल का बहुत महत्व होता है। देश गणतंत्र दिवस परेड पर गर्व करता है। हम अपनी लोकतंत्र और उसके गणराज्य की प्रशंसा करते हैं। यह साफ दिखता है कि उन्हें गणराज्य या संविधान में कोई भरोसा नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed