फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Corporator''s daughter stabbed to death inside college campus in Hubballi

Karnataka: बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, चाकू से किए कई वार; जांच में सामने आई ये बातें

Thu, 18 Apr 2024 10:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Apr 2024 10:57 PM IST
सार

Karnataka: पुलिस के अनुसार फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Congress Corporator''s daughter stabbed to death inside college campus in Hubballi
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को कॉलेज परिसर के भीतर कांग्रेस पार्षद की बेटी की चाकू मारकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की उसके परिचित एक युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्रा का नाम नेहा हिरेमथ बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय फैयाज को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बीवीबी कॉलेज से एमसीए कर रही थी नेहा
बताया गया है कि नेहा बीवीबी कॉलेज से एमसीए कर रही थी। नेहा और फैयाज इसी कॉलेज में बीसीए कोर्स के दौरान बैचमेट रहे हैं। जांच में सामने आया है कि बेलगावी के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज कई दिनों से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

हमले के दौरान फैयाज भी चोटें आईं हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान फैयाज ने दावा किया कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन कुछ दिनों से नेहा अचानक उससे दूर रहने लगी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फैयाज सही बोल रहा है या गलत, इसकी पुष्टि और सत्यापन किया जाएगा। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में महिलाएं सुरक्षित नहीं: विजयेंद्र येदियुरप्पा
इस मामले पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा का कहना है कि यह एक भयावह घटना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी की बात बेमानी हो गई है। महिलाओं पर हमले और हत्या जैसे अपराधों बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed