फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress continues Padayatra for Mekedatu project CM Basavaraj Bommai calls it politically motivated step

कर्नाटक: मेकेदातु परियोजना को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा जारी, सीएम बोम्मई ने इसे बताया राजनीति से प्रेरित कदम

Mon, 28 Feb 2022 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

मेकेदातु बहुउद्देश्यीय (जल और बिजली) परियोजना में रामनगर जिले के कनकपुरा के पास एक संतुलन जलाशय का निर्माण शामिल है, जिसका पड़ोसी राज्य तमिलनाडु विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
Congress continues Padayatra for Mekedatu project CM Basavaraj Bommai calls it politically motivated step
कांग्रेस की पदयात्रा - फोटो : twitter/DKShivakumar

विस्तार

कर्नाटक में कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने की मांग के साथ कांग्रेस की पदयात्रा सोमवार को भी जारी रही। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया है और इस परियोजना में कांग्रेस पार्टी के योगदान पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


इस साल जनवरी में कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते कांग्रेस पार्टी ने इस पदयात्रा को अस्थाई रूप से रोक गिया था। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकिमार और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में फिर से पदयात्रा शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन


रविवार की पदयात्रा के दौरान रामनगर से बिडाड़ी तक 15 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। सोमवार की पदयात्रा के दौरान केंगेरी से बिडाड़ी पहुंचने के लिए 20.5 किमी की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस की 'पदयात्रा 2.0' 'हमारा जल, हमारा अधिकार' की थीम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मार्च को होगा पदयात्रा का समापन
कुल 79.8 किमी की दूरी तय करने के बाद बेंगलुरु के बसावनगुडी में नेशनल कॉलेज ग्राउंड में तीन मार्च को इसका समापन होगा। यह पार्टी की पदयात्रा का दूसरा चरण है। पहला चरण 13 जनवरी को समाप्त कर दिया गया था जब कोविड की तीसरी लहर चरम पर थी।

वहीं, यात्रा के दौरान सिद्धरमैया ने कहा कि पदयात्रा जारी रहेगी और शिवरात्रि के बावजूद कल बेंगलुरू में दाखिल होगी। शिवकुमार ने कहा कि चिलचिलाती धूप के बाद भी बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। इसके प्रति लोगों का उत्साह वाकई बहुत अच्छा है।


बता दें कि शुरुआती तौर पर कांग्रेस पार्टी की यह पद यात्रा नौ जनवरी को रामनगर जिले के कनकपुरा में कावेरी और अर्कवती नदियों के संगम पर शुरू हुई थी। 139 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 19 जनवरी को बेंगलुरु के बसावनगुडी में इसको संपन्न होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed