फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress claimed Kharge inadvertently exposed Modi-Shah game plan on Article 371

Congress: 'खरगे ने अनजाने में किया मोदी-शाह के गेमप्लान का खुलासा', कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप

Sun, 07 Apr 2024 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

राजस्थान के चुरु में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। खरगे के मुंह से 370 की जगह 371 निकल गया था। इसी पर भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Congress claimed Kharge inadvertently exposed Modi-Shah game plan on Article 371
खरगे के अनुच्छेद 370 की जगह 371 बोलने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा एक जनसभा में अनुच्छेद 370 की जगह 371 बोलने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पहले जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खरगे को आड़े हाथ लिया। वहीं, अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अनजाने में मोदी-शाह के गेमप्लान का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


खरगे की चुरु में फिसली थी जुबान
हाल ही में राजस्थान के चुरु में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया था, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। खरगे के मुंह से 370 की जगह 371 निकल गया था। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे थे, ‘अमित शाह यहां आकर कहते हैं कि उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 371 हटा दिया। अरे भई यहां के लोगों को इससे क्या वास्ता है? ठीक है आप ये बातें कश्मीर में जाकर बोल सकते हैं, जम्मू में बोल सकते हैं लेकिन यहां इसका कोई मतलब नहीं।'
विज्ञापन


अमित शाह ने साधा था निशाना
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को आड़े हाथों लिया और कह दिया था कि यह सुनना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रत्येक राज्य और नागरिक का जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है। कांग्रेस को यह नहीं पता कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है। भारत के विचार को न समझ पाने के लिए अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटालियन संस्कृति ही दोषी है। ऐसे बयानों से हर उस देशभक्त नागरिक को ठेस पहुंचती है जो देश की एकता और अखंडता की परवाह करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शाह पर भड़के जयराम रमेश 
शाह के आलोचना पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'जयपुर में एक भाषण के दौरान खरगे जी की जुबान फिसलने से उन्होंने गलती से कह दिया था कि मोदी अनुच्छेद 371 को समाप्त करने का श्रेय लेते हैं। उनका मतलब साफ तौर पर अनुच्छेद 370 से था, लेकिन अमित शाह तुरंत कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़क गए। हालांकि, सच्चाई यह है कि मोदी नागालैंड से संबंधित अनुच्छेद 371-ए , असम से संबंधित अनुच्छेद 371-बी, मणिपुर से अनुच्छेद 371-सी, सिक्किम से संबंधित अनुच्छेद 371-एफ, मिजोरम से संबंधित अनुच्छेद 371-जी और अरुणाचल प्रदेश से संबंधित अनुच्छेद 371-एच को बदलना चाहते हैं।' 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'संयोग से खरगे पूर्ववर्ती हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र से संबंधित अनुच्छेद 371-जे के लिए अकेले जिम्मेदार थे, जिसे उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरा किया। अमित शाह इस बात से भड़क गए कि कांग्रेस अध्यक्ष ने 'अनजाने में' अनुच्छेद 371 पर मोदी-शाह के गेमप्लान का खुलासा कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अब अनुच्छेद 370 को रास्ते से हटा दिया गया है।


नड्डा ने भी किया हमला
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भी कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'एक और दिन, कांग्रेस से एक और रत्न! खरगे कांग्रेस की मानसिकता को दिखाते हैं, जो जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग रखना चाहती थी। वह यह भी नहीं जानते कि विचाराधीन अनुच्छेद 70 है न कि अनुच्छेद 371।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed