फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress can include Health Care Law in its Menifesto: Rahul

कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी स्वास्थ्य सेवा कानून का वादा: राहुल

Fri, 15 Mar 2019 10:04 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Mar 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Congress can include Health Care Law in its Menifesto: Rahul
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा कानून के वादे को शामिल करने पर विचार कर रही है ताकि सभी के लिए न्यूनतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जा सके। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना की भी आलोचना की।

विज्ञापन


उन्होंने यहां एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकीय पेशेवरों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम अपने घोषणापत्र में तीन चीजों पर विचार कर रहे हैं : हम सभी भारतीयों के लिए निश्चित न्यूनतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा अधिकार कानून शामिल करने, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में व्यय को देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत से बढ़ाने और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे है।
विज्ञापन


राहुल ने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी 2019 के आम चुनावों में सत्ता में आती है तो उसका ध्यान स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा में व्यय बढ़ाने पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि भारत ग्रामीण व्यवस्था से शहरी व्यवस्था में तबदील हो रहा है। बड़े स्तर पर स्थानांतरण हो रहा है और यह दु:खदायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि 21वीं सदी में किसी भी सरकार को भारतीय नागरिकों की रक्षा करने के लिए तीन चीजें करनी होंगी। उन्होंने कहा कि पहला, हमें बेरोजगारी की समस्या से निपटना होगा और दूसरा, कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मुहैया करानी होगी। तीसरा, हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली सुनिश्चित करनी होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे हिसाब से, इन चीजों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यदि हम ये सब नहीं करते हैं, तो हम सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि लोगों के फिर से गरीब होने का सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य सेवा है। उन्होंने कहा कि हर कोई यह जानता है। स्वास्थ्य सेवा आधार है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह आधार मजबूत हो। 

राहुल गांधी ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में कहा कि मैं इसे एक सीमित योजना के तौर पर देखता हूं जिसमें सीमित स्वास्थ्यसेवा मामलों को लक्ष्य बनाया गया है। यदि मैं स्पष्ट कहूं तो यह भारत के चुनिंदा 15-20 अमीर कारोबारियों के हाथ में है। हम इस प्रकार की योजना नहीं लाएंगे।


उन्होंने कहा कि मैं आयुष्मान भारत योजना की मुख्य रूप से इसलिए आलोचना करता हूं कि यह अस्पताल एवं चिकित्सकीय पेशेवरों की उचित समर्थन संरचना के बिना बीमा मुहैया कराती है। स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की क्षमता के बिना कोई बीमा प्रणाली काम नहीं कर सकती। 

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed