फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

भारत बंद : सुबह 9 बजे से पहले भरवा लें गाड़ी में तेल, बंद को मिला 21 दलों का समर्थन

Sun, 09 Sep 2018 04:10 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद को कांग्रेस ने हिंसा मुक्त रखने का आह्वान किया है। कांग्रेस के मुताबिक इस बंद को सफल बनाने के लिए 21 राजनीतिक दलों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। साथ ही, उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस का यह बंद बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा। 

विज्ञापन


हिंसामुक्त रखने का आह्वान

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है और आम आदमी को कोई तकलीफ न होने पाए।

विज्ञापन

बंद सुबह 9 बजे से 3 बजे तक

congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

बंद सुबह 9 बजे से 3 बजे तक

माकन के मुताबिक बंद पूर्णतया शांतिपूर्वक होगा और इस दौरान आम यातायात को बाधित नहीं कि जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद सुबह 10 बजे से दिल्ली में करोल बाग पेट्रोल पंप पर रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिकों से भी बंद में शामिल होने की अपील की गई है। बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।

कई संगठनों का मिला साथ

माकन ने बताया कि कांग्रेस को इस देशव्यापी बंद में 21 राजनीतिक दल शामिल होंगे, जो बंद को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से इस बंद को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बंद कांग्रेस का नहीं बल्कि सभी दलों का है। माकन के मुताबिक कांग्रेस के इस भारत बंद को कई चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रेडर्स एसोसिएशंस और कई राज्यों के स्कूलों ने अपना समर्थन दिया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 'भारत बंद' के लिए समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।

जीएसटी में लाएं पेट्रोल-डीजल

congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

जीएसटी में लाएं पेट्रोल-डीजल

माकन ने कहा कि कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी 40 फीसदी वस्तुएं जीएसटी से बाहर हैं, उन्हें भी जीएसटी में शामिल किया जाए। माकन का कहना है कि डालर के मुकाबले रुपए का लगातार गिरना लगातार जारी है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।

माकन के मुताबिक 2013 में जब रुपए में गिरावट आई थी तो मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने भारतीय मुद्रा को आईसीयू में पहुंचा दिया है, लेकिन मोदी सरकार के वक्त में तो रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

कर्नाटक, पंजाब और पुड्डुचेरी में वैट दर 17 प्रतिशत

माकन ने कहा कि भाजपा सभी राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में कटौती करने की बात कहती है, लेकिन खुद उनके राज्यों में वैट सबसे ज्यादा है। माकन का कहना है कि भाजपा शासित 19 राज्यो में वैट की दरें 27 प्रतिशत हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, पंजाब और पुड्डुचेरी में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर 17 प्रतिशत ही है। उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में कच्चे तेल की कीमतें आज की कीमतों से कहीं ज्यादा थीं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस तरह से बेतहाशा नहीं बढ़ीं।

विज्ञापन

टैक्स से सरकार ने कमाए 11 लाख करोड रुपए

congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

टैक्स से सरकार ने कमाए 11 लाख करोड रुपए

माकन के मुताबिक मई 2014 से लेकर पेट्रोल पर अभी तक एक्साइज ड्यूटी में 211.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जो मई 2014 में 9.2 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब 19.48 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच चुकी है।

जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी मई 2014 से अभी तक 443.06 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती थी, जो अब बढ़ कर 15.33 रुपए पहुंच चुकी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा कर 11 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है।

मोदी सरकार ने खत्म किया ‘मेक इन इंडिया’

congress bharat band: got support of 21 parties, Before 9am take oil in the cars

मोदी सरकार ने खत्म किया ‘मेक इन इंडिया’

वहीं उन्होंने अमित शाह के शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में दिए बयान पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया को खत्म कर दिया। यूपीए के दौरान 108 राफेल विमानों का समझौता हुआ था, जिसमें पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को देश में ही विमानों का निर्माण करना था, लेकिन मोदी सरकार ने यह कॉन्ट्रैक्ट अपने चहेते मित्र को देकर मेक इन इंडिया को खुद ही खत्म कर दिया।   

वाम दलों की ‘राष्ट्रीय हड़ताल’

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने खुद को कांग्रेस आयोजित भारत बंद से अलग रखा है, लेकिन कहा है कि उसके कार्यकर्ता उसी दिन महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। टीएमसी ने सभी कर्मचारियों को बंद से दूर रहने और कार्यालयों में उपस्थित होने को कहा है। वहीं वाम दलों ने कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में शामिल होने की जगह उसी दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ‘राष्ट्रीय हड़ताल’ करने का ऐलान किया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बंद का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। तमिलनाडु में द्रविड मुन्नेत्र कषगम ने भी बंद का समर्थन किया है। कर्नाटक में जनता दल-एस ने बंद का समर्थन किया है और कहा है कि वह कांग्रेस के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed