फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announces to contest local body elections alone in Maharashtra maha vikas aghadi

महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति

Wed, 21 Jul 2021 01:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 01:14 PM IST
सार

महाविकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में रहते हुए कांग्रेस निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले भी कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना कर चुकी है।  

विज्ञापन
Congress announces to contest local body elections alone in Maharashtra maha vikas aghadi
नाना पटोले, अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश कमेटी - फोटो : ANI

विस्तार

महाविकास अघाड़ी सरकार में जारी खींचतान और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गठबंधन की सरकार में साथ होने के बावजूद महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बयान देकर सभी को चौंका दिया। नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी के भविष्य के लिए एक 'मास्टर प्लान' प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तहत गठबंधन की सरकार में होने के बावजूद कांग्रेस अकेले ही स्थानीय चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए नाना पटोले ने कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल के साथ मंगलवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी।
विज्ञापन


राहुल गांधी के मास्टर प्लान पर शुरू होगा काम- पटोले
नाना पटोले ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस को नंबर एक पार्टी बनाना है। राहुल गांधी ने एक मास्टर प्लान दिया है, जिस पर काम शुरू होने वाला है। हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी नेताओं से  संगठन को मजबूत करने  पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बात टाल गए पटोले
जब पटोले से पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी या अकेले लड़ेगी। इसपर नाना पटोले ने कहा कि चुनाव तीन साल बाद है। इस पर पार्टी आलाकमान निर्णय लेंगे।

कांग्रेस का उद्धव सरकार पर फोन टैप कराने का आरोप
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन में रहते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार पर कई सवाल उठा चुकी हैं। पिछले दिनों नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार उनका फोन टैप कर रही है और 'कुछ लोग' कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप को शिवसेना और राकंपा ने निराधार बताया था। 


गठबंधन सरकार में दरार
दरअसल, सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि महा विकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में गठबंधन सरकार में दरार आ सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, एचके पाटिल और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पिछले हफ्ते सिल्वर ओक में शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और आश्वासन दिया कि गठबंधन सरकार स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed