{"_id":"661284f23e988621f50a5dc2","slug":"congress-announces-names-of-3-candidates-for-lok-sabha-elections-in-west-bengal-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची; बंगाल की तीन सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची; बंगाल की तीन सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान
Sun, 07 Apr 2024 05:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 07 Apr 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इसके साथ ही देश की सबसे पुरानी पार्टी ने मुर्शिदाबाद जिले की भागाबनगोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, प्रदीप विस्वास को बनगांव से, अजहर मोल्लिक को उलुबेरिया से और पापिया चक्रवर्ती को घाटल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। बनगांव और उलुबेरिया में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है और घाटल में छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अब तक 13 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भागाबनगोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अंजू बेगम को अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां 7 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन