{"_id":"5caeff43bdec2214411995e3","slug":"congress-accused-security-breach-of-party-president-rahul-gandhi-during-nomination-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर लाइट मामला : कांग्रेस ने चिट्ठी लिखी, राहुल ने नहीं दी भेजने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लेजर लाइट मामला : कांग्रेस ने चिट्ठी लिखी, राहुल ने नहीं दी भेजने की अनुमति
Mon, 15 Apr 2019 11:54 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के पर संदिग्ध लेजर
- फोटो : Social Media
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सिर पर अमेठी में नामांकन के दौरान दिखाई दी हरे रंग की लेजर लाइट से मचे हड़कंप में एक चिट्ठी भी चर्चा के घेरे में है। मीडिया के माध्यम से सामने आई इस चिट्ठी में कांग्रेस ने राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। लेकिन गृह मंत्रालय का कहना है कि उसे ऐसी कोई चिट्ठी नहीं मिली। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने चिट्ठी लिखी थी, पर उसे आगे भेजा नहीं गया।
विज्ञापन
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि पार्टी की तरफ से कोई शिकायती चिट्ठी गृहमंत्रालय को नहीं भेजी गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर एक चिट्ठी तैयार की गई थी। इसमें इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला की ओर से तैयार इस पत्र को भेजने की अनुमति खुद राहुल गांधी ने ही नहीं दी। इस कारण यह चिट्ठी ड्राफ्ट होने के बावजूद फाइल में ही बंद रह गई। मीडिया के सामने आई इस चिट्ठी की प्रति पर भी इन तीनों नेताओं के ही हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अब इस चिट्ठी के सार्वजनिक होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन