{"_id":"5e64f6a58ebc3ec5723dd13d","slug":"congress-accused-government-messing-with-lives-of-the-poor-by-increasing-premium-of-small-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप, छोटी गाड़ियों के प्रीमियम में वृद्धि कर गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप, छोटी गाड़ियों के प्रीमियम में वृद्धि कर गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार
Sun, 08 Mar 2020 07:14 PM IST
अनवर अंसारी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बीमा के क्षेत्र में सरकार बड़ा परिवर्तन करने जा रही है, जिसका आम आदमी के ऊपर भारी बोझ पड़ेगा। इसके अंतर्गत सरकार 1000 सीसी तक की मोटरसाइकिल के बीमा पर 20 फीसदी और 1500 सीसी क्षमता तक की गाड़ियों के बीमे में भी इसी प्रकार की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार आम आदमी के लिए बीमे के प्रीमियम में 20 से 25 फीसदी वृद्धि की जाने वाली है। इससे सामान्य लोगों का जीवन बीमा से मोहभंग होगा और आम आदमी को दुर्घटना के समय कोई राहत नहीं मिलेगी। इससे लोग बीमा से भी दूर होंगे। कर्मचारियों के पीएफ एकाउंट पर भी सरकार ने ब्याज कम कर दिया है। इससे सामान्य कर्मचारियों की समस्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे अजीब बात यह है कि प्रीमियम सस्ती गाड़ियों का ही बढ़ाया जा रहा है जिसका उपयोग निम्न और मध्यम वर्ग करता है, जबकि 1500 सीसी से ज्यादा भारी वाहनों का खर्च नहीं बढ़ाया जा रहा है जिसका उपयोग अमीर वर्ग करता है। इससे साबित होता है कि आम आदमी और गरीबों की बात करने वाली सरकार गरीबों के खिलाफ और अमीरों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन
कानून के जानकार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एक तरफ तो आम आदमी का खर्च बढ़ाया जा रहा है जबकि उसकी आमदनी लगातार कम की जा रही है। खाद्य पदार्थों की कीमतें भी लगातार आसमान छू रही हैं। खाद्य पदार्थों के सूचकांक लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है। गैस 25 करोड़ से ज्यादा लोग गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अचानक इनकी कीमतें बढ़ा दिया है। इसका हजारों करोड़ का नुकसान आम आदमी को भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि एक डॉलर की कीमत उनके सत्ता पर आने के समय के 58.66 रुपये से आज 73 रुपये के लगभग हो गया है। इससे आम आदमी की जिंदगी बर्बादी की कगार पर आ गई है, लेकिन सरकार न महंगाई को नियंत्रित कर पा रही है और न ही जनता की जेब में पैसा डालने की कोशिश की जा रही है। उल्टे नौकरियों में कमी कर लोगों को सड़क पर आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज बेरोजगारी ऐतिहासिक ऊंचे स्तर पर और सृजन अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर है।