फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confusion created by IAF Officer in ATC can be main reason behind MI-17 chopper crash in Srinagar

एमआई-17 चॉपर हादसा: एटीसी में तैनात वायुसेना अधिकारी ने पैदा किया कन्फ्यूजन!

Mon, 08 Jul 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 08 Jul 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Confusion created by IAF Officer in ATC can be main reason behind MI-17 chopper crash in Srinagar
एमआई-17 हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो)

इस साल 27 फरवरी को हुए एमआई-17 चॉपर हादसे की जांच में सामने आया है कि इस हादसे मुख्य कारण एक वायु सेना के अधिकारी द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में कन्फ्यूजन पैदा करना हो सकता है। यह हादसा बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हुआ था और इसमें वायु सेना के छह अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वायु सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि जांच में पता चला है कि एक अधिकारी ने एटीसी टॉवर में एमआई-17 विमान को बेस पर लौटने के लिए क्लियर किया, वहीं दूसरी ओर अधिकारी ने एयर डिफेंस यूनिट से संपर्क कर कहा कि एयर बेस पर लैंड करने वाला अब कोई विमान नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, 'जांच के दौरान, यह पता चला कि अधिकारी ने पहले एक मिशन पर जा रहे एएमआई-17 विमान को श्रीनगर एयर बेस पर लौटने के लिए कहा और जब एयर डिफेंस अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या अपना कोई विमान एयर बेस की ओर आ रहा है तो उन्हें बताया गया कि कोई चॉपर या विमान बेस की परिधि में नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी एक बार पूरी हो चुकी थी लेकिन इसे दोबारा शुरू किया गया है क्योंकि ट्रायल का सामना कर रहे अधिकारी मामले में और गवाहों से सवाल करना चाहते थे। एटीसी में अधिकारी के अलावा एयर बेस के एयर डिफेंस में एक अन्य अधिकारी पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई हो सकती है।


चॉपर हादसा बडगाम के पास 287 फरवरी की सुबह हुआ था जब बालाकोट एयर स्ट्राइक के प्रत्युत्तर में पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। हादसे के समय एमआई-17 चॉपर में वायुसेना के छह जवान थे। जांच में पता चला है कि चॉपर अपने खुद के एयर डिफेंस सिस्टम 'स्पायडर' ( SPYDER ) से टकराया था। पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed