{"_id":"6066ce858ebc3e5902117074","slug":"complete-lockdown-to-be-imposed-in-durg-district-of-chhattisgarh-from-april-6th-to-14th-in-the-light-of-covid-19-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, छह से 14 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, छह से 14 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन
Fri, 02 Apr 2021 01:28 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:28 PM IST
सार
- दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से की अपील
- कहा- घर में रहे सुरक्षित रहें
- जगदलपुर का रमैया वार्ड बना कंटेनमेंट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए दुर्ग प्रशासन ने यहां संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिला कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने इस बाबत आदेश जारी कर कहा है कि दुर्ग में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए छह से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।
विज्ञापन
Complete lockdown to be imposed in Durg district April 6th to 14th in the light of #COVID19 situation: Durg Collector Sarveshwar Bhure #Chhattisgarh
— ANI (@ANI) April 2, 2021विज्ञापन
बता दें, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना के मामलों को बढ़ता देख लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया क्योंकि इस फैसले से ही कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में लॉकडाउन लागू हुआ था और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है, ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर ने . पिछली बार की तरह हमने लॉकडाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे.
इसके इतर, जगदलपुर में भी कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। ऐसे में जिले के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां मेडिकल सेवाएं छोड़कर सभी प्रतिष्ठानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि इस वार्ड में अब तक 72 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने के बाद कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का आदेश दे दिया।