{"_id":"578c08254f1c1b6137c4be5f","slug":"companies-have-to-pay-heavy-fine-for-flight-cancellations","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट रद्द और लेट होने पर विमान कपंनियों को देना होगा भारी जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट रद्द और लेट होने पर विमान कपंनियों को देना होगा भारी जुर्माना
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान रद्द होने या यात्रियों को विमान पर सवार नहीं होने देना अब घरेलू विमानन कंपनियों को महंगा पड़ने वाला है। उड्डयन नियामक डीजीसीए के नए दिशानिर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में उन्हें 1 अगस्त से अब यात्रियों को भारी हर्जाना देना होगा।
विज्ञापन
संशोधित क्षतिपूर्ति नियमों के मुताबिक, किसी उड़ान के रद्द होने या उसके दो घंटे से अधिक विलंब होने की दशा में विमानन कंपनियों को दस हजार रुपये तक का हर्जाना देना होगा।
विज्ञापन
वहीं, अगर किसी यात्री को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाती है तो ऐसी दशा में हर्जाने की राशि बीस हजार रुपये तक होगी। अभी तक विमानन कंपनियां यात्रियों को विमान पर सवार होने से इनकार करने या उड़ान रद्द होने की दशा में चार हजार रुपये तक का भुगतान करती हैं।
विज्ञापन
संशोधित क्षतिपूर्ति की राशि का निर्धारण विमानन कंपनियों समेत सभी साझेदारों के मशविरे से किया गया है।