फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Committee seeks help of Indian Govt to remove encroachment by Pakistan Army on Sharda temple premises in PoK

मुहिम: मां शारदा मंदिर को मुक्त कराने के लिए भारत से मांगी मदद, कमेटी ने कहा- पाक सेना ने बना डाला कॉफी हाउस

Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/बंगलूरू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/बंगलूरू Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
सार

एसएससी के संस्थापक रविंदर पंडिता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने प्राचीन शारदा मंदिर के परिसर पर अतिक्रमण किया था और समिति के पक्ष में अदालत के आदेश के बावजूद वहां एक कॉफी हाउस खोला गया।

विज्ञापन
Committee seeks help of Indian Govt to remove encroachment by Pakistan Army on Sharda temple premises in PoK
Sharda Shakti Peeth, POK - फोटो : Twitter

विस्तार

सेव शारदा कमेटी (एसएससी) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में स्थित मां शारदा मंदिर को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है। कमेटी का दावा है कि कब्जा मुक्त होने के बाद इसके जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


बंगलूरू के प्रेस क्लब में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएससी के संस्थापक रविंदर पंडिता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने प्राचीन शारदा मंदिर के परिसर पर अतिक्रमण किया था और समिति के पक्ष में अदालत के आदेश के बावजूद वहां एक कॉफी हाउस खोला गया। उन्होंने कहा कि कमेटी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करती है कि वे पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में शारदा पीठ परिसर में बनाए गए कॉफी हाउस के मुद्दे को उठाएं। यह अतिक्रमण पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के 3 जनवरी, 2023 के ऐतिहासिक फैसले के बावजूद किया गया है, जिसमें अतिक्रमण को रोकने की मांग करने वाले सेव शारदा कमेटी के पक्ष में फैसला सुनाया गया था।
विज्ञापन


अतिक्रमण नहीं हटा तो एलओसी मार्च करेंगे
पंडिता ने कहा कि पीओजेके में नागरिक समाज ने भी इस मुद्दे पर एसएससी के साथ मिलकर आवाज उठाई है। पंडिता ने मांग की कि श्रद्धालुओं के तीर्थयात्रा पर जाने के लिए शारदा पीठ को फिर से खोला जाए। रविंदर पंडिता ने कहा, अगर पाकिस्तानी अधिकारियों और उसकी सेना ने कॉफी हाउस को नहीं हटाया तो हम एलओसी तक मार्च करने और उसे पार करने का आह्वान करेंगे। सभी शारदा समर्थकों को निकट भविष्य में इस मार्च के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने शारदा पीठ को यूनेस्को विरासत स्थल घोषित करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे टीटवाल
एसएससी के संस्थापक रविंदर पंडिता ने संवाददाताओं से कहा कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को टीटवाल में नवनिर्मित शारदा मंदिर और एक सिख गुरुद्वारे के बारे में पूरी जानकारी और यात्रा गाइड प्रदान करने के उद्देश्य से एक वेबसाइट शुरू की गई है। यह मंदिर 1947 से पहले उसी स्थान पर था लेकिन जला दिया गया था। कश्मीर के टीटवाल में नए शारदा यात्रा मंदिर का निर्माण के बाद 22 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था। रिपोर्टों के अनुसार, टीटवाल में जहां अब मंदिर बनाया गया है, विभाजन से पहले उन भक्तों के लिए ऐतिहासिक आधार शिविर था जो देवी शारदा के मंदिर में जाते थे। इस साल मार्च में उद्घाटन के बाद से लगभग 10,000 तीर्थयात्रियों ने नए शारदा यात्रा मंदिर और गुरुद्वारे का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed