फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू, डेढ़ साल से थे तैनात

Tue, 16 Jun 2020 07:11 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 16 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Colonel Santosh Babu Commanding Officer of the 16 Bihar regiment lost his life in violent face off with Chinese soldiers in Galwan valley
संतोष बाबू - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू शहीद हो गए। इनके साथ दो और जवान भी मारे गए। संतोष बाबू चीनी सीमा पर पिछले डेढ़ साल से तैनात थे। कर्नल संतोष की मां मंजुला ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना ने मंगलवार दोपहर को यह सूचना दी।




 

Colonel Santosh Babu Commanding Officer of the 16 Bihar regiment lost his life in violent face off with Chinese soldiers in Galwan valley
संतोष बाबू - फोटो : .

अपने बेटे के शहीद होने पर उनकी मां ने कहा कि वह एक ही समय पर खुश भी हैं और दुखी भी। अपने आंसुओं को पोंछते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया, लेकिन एक मां के तौर पर बहुत दुख हो रहा है। वह मेरा इकलौता बेटा था।' कर्नल संतोष का परिवार दिल्ली में ही रहता है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

Colonel Santosh Babu Commanding Officer of the 16 Bihar regiment lost his life in violent face off with Chinese soldiers in Galwan valley
हवलदार पलानी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल मई की शुरुआत से ही चीनी सैनिकों ने एलएसी पर आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पूर्वी लद्दाख में चार जगहों पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने घुसपैठ की। चीनी सैनिक बड़ी संख्या में तोपें और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ एलएलसी के पास मौजूद हैं। गलवां घाटी और पेंगोंग त्सो झील दो मुख्य क्षेत्र हैं जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Colonel Santosh Babu Commanding Officer of the 16 Bihar regiment lost his life in violent face off with Chinese soldiers in Galwan valley
सिपाही कुंदन ओझा - फोटो : अमर उजाला

सेना ने सोमवार की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसक टकराव के दौरान एक अधिकारी व दो जवान शहीद हुए जबकि चीनी पक्ष को भी नुकसान हुआ है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस टकराव के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख के संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed