{"_id":"5a4f1aec4f1c1b3e198b4f79","slug":"cold-wave-in-north-india-effect-of-cold-train-and-flight-delayed-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में ठंड का कहर: यूपी में 5 की मौत, ट्रेन और फ्लाइट पर कोहरे की मार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत में ठंड का कहर: यूपी में 5 की मौत, ट्रेन और फ्लाइट पर कोहरे की मार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में दिन में युवक नारियल खरीदते हुए और बगल से गुजरती हुई कार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और शीतलहर के प्रकोप से उत्तर भारत के कई राज्य बेहाल हैं। यूपी में ठंड के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें बदायूं में ठंड से दो बच्चों की मौत और आजमगढ़ में कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तर भारत समेत पूर्व और मध्य भारत भी ठंठ की मार से अछूता नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल एक हफ्ते तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं।
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात पारा गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। शिमला में पारा 3 और धर्मशाला में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड भी शीतलहर के प्रकोप से नहीं बचा है। पचमढ़ी में पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
ठंड के साथ ही कोहरे से भी जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सूरज नहीं निकले से भी हालात और खराब हुए हैं। कोहरे के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट में करीब 17 फ्लाइट लेट हैं। वहीं गुरुवार को धुंध से विजिबिलिटी कम हो जाने पर दिल्ली में 62 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। 20 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 18 ट्रेन रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब के कई क्षेत्र अगले चार दिनों तक बहुत घने कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में शीतलहर बरकरार रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में अगले हफ्ते सर्दी का सितम बढ़ जाएगा। साथ ही कोहरा और धुंध की स्थिति भी गंभीर होगी।
शीतलहर और ठंड का प्रकोप गुजरात, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बना रहेगा। नौ जनवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की आशंका है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

62 trains in #Delhi delayed, 20 rescheduled and 18 cancelled due to low visibility as fog continues to grip the region: #Visuals from India Gate pic.twitter.com/rKJ7R6WlDf
— ANI (@ANI) January 5, 2018