{"_id":"6251669feb2ca0388a4e63d4","slug":"colaba-police-recorded-statement-of-shiv-sena-leader-sanjay-raut-in-connection-with-phone-tapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टैपिंग मामला: कोलाबा पुलिस ने दर्ज किया संजय राउत का बयान, गोवा चुनाव को लेकर बीजेपी पर लगाए थे आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोन टैपिंग मामला: कोलाबा पुलिस ने दर्ज किया संजय राउत का बयान, गोवा चुनाव को लेकर बीजेपी पर लगाए थे आरोप
Sat, 09 Apr 2022 04:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 09 Apr 2022 04:27 PM IST
सार
संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां कई विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हमें गोवा में हुए चुनाव को लेकर फोन टैप करने की बड़ी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ अवैध फोन टैंपिंग मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि गवाह के तौर पर उनका बयान कोलाबा पुलिस थाने के अधिकारियों ने सामना के कार्यालय जाकर दर्ज किया। उन्हें इस मामले में एक दिन पहले नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राउत का फोन वर्ष 2019 में कथित तौर पर दो बार टैप किया गया और तब राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख शुक्ला थीं। उन्होंने बताया कि यह फोन टैपिंग कथित तौर पर उस समय की गई राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के बीच महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे का बयान दर्ज किया था, जिनका फोन भी कथित तौर पर उसी दौर में टैप किया गया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने पिछले महीने दावा किया था कि वर्ष 2015 से 2019 के बीच मादक पदार्थ तस्कर के संदेह में चार निर्वाचित प्रतिनिधियों का फोन टैप किया गया था।
विज्ञापन
किरिट सोमैया भूमिगत हो गए हैं: राउत
इस बीच राउत ने शनिवार को दावा किया कि नौसेना से सेवामुक्त हुए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को संग्रहालय में तब्दील करने के लिए जुटाए गए धन का कथित तौर पर गबन करने के आरोप में पुलिस द्वारा समन किए जाने के बाद भाजपा नेता किरिट सोमैया और उनका बेटा नील भूमिगत हो गए हैं। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि सोमैया और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की है।
विक्रांत धन संग्रह: सोमैया एवं उनके बेटे को पुलिस ने तलब किया
भाजपा नेता किरीट सोमैया एवं उनके बेटे नील सोमैया को विमान वाहक पोत विक्रांत को संग्रहालय में तब्दील करने के लिए किये गए धन संग्रह के सिलसिले में दर्ज मामले की जांच में शामिल होने के लिए शनिवार को तलब किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिता एवं पुत्र को थ्रोम्बे थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है।
फर्जी घोषणा मामला: भाजपा नेता दरेकर भी तलब
महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता प्रवीण दरेकर को मुंबई पुलिस ने फर्जी बैंक घोषणा पत्र मामले में बयान दर्ज करने के लिए 11 अप्रैल को तलब किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दरेकर को दक्षिण मुंबई के माता रमाबाई आम्बेडकर (एमआरए) मार्ग पुलिस थाने में सोमवार को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले, चार अप्रैल को भाजपा नेता से इसी पुलिस थाने में पूछताछ की गई थी।