फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coimbatore girl's murder sparks political row; DMK questions women's safety claims

Tamil Nadu: कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची की हत्या पर सियासत तेज, डीएमके ने पूछा- सुरक्षा के दावे कहां गए?

Sat, 23 May 2026 10:09 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 23 May 2026 10:09 AM IST
सार

कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले पर सियासत तेज हो गई है। डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने राज्य सरकार पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Coimbatore girl's murder sparks political row; DMK questions women's safety claims
टीकेएस एलंगोवन, नेता, डीएमके - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने राज्य सरकार पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पर टीवीके सरकार को घेरा

डीएमके प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एलंगोवन ने कहा कि उस लड़की को मार डाला गया, उसकी हत्या कर दी गई। उस लड़की की सुरक्षा के लिए इस सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? जब उन्हें डीएमके के बारे में बात करनी होती है, तो वे कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन अब, वे क्या कहेंगे?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष डीएमके सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था खराब होने और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में होने के आरोप लगाता था, लेकिन अब ऐसी घटनाएं मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हो रही हैं। एलंगोवन ने कहा कि कल ही एक मंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही थी, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हर जगह हो रही हैं और अब यह देखना होगा कि सरकार इन मामलों पर क्या जवाब देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव सुलूर इलाके के कन्नमपालयम टैंक के पास बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और ईएसआई अस्पताल भेजा गया है।

बच्ची के परिजन ने क्या बताया?

बच्ची के चाचा पलानीसामी ने बताया कि उनका परिवार कोलाथुर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें कल रात ही सूचना मिली कि बच्ची लापता है। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि उसका अपहरण किया गया था और मोहन तथा कार्तिक नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमें बताया गया कि बच्ची दो दिन पहले शाम को एक दुकान से लौटने के बाद लापता हो गई थी।


उन्होंने कहा कि परिवार को अभी तक पूरी घटना की जानकारी नहीं है और वे अपनी बच्ची का शव भी नहीं देख पाए हैं। पलानीसामी के मुताबिक जब उन्होंने पुलिस से जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि शव फिलहाल ईएसआई अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed