{"_id":"61152b352fd2db5ee5677f86","slug":"cocaine-worth-rs-20-cr-found-hidden-in-protein-packets-recovered-at-ahmedabad-airport-from-south-african-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी 20 करोड़ की कोकीन, प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में लाया था यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी 20 करोड़ की कोकीन, प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में लाया था यात्री
Thu, 12 Aug 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:37 PM IST
सार
एनसीबी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री से कोकीन की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है। वह दोहा से यहां आया था।
विज्ञापन
20 करोड़ की कोकीन जब्त
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के पास से 20 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। वह दोहा से यहां पहुंचा था। उसने प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में यह मादक पदार्थ छिपा रखा था।
विज्ञापन
एनसीबी की अहमदाबाद इकाई द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम है डेरिक पिल्लई। वह 38 साल का है। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एसके मिश्रा ने बताया कि वह दोहा से अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था। उसने 11 अगस्त को जोहनिसबर्ग से फ्लाइट पकड़ी थी।
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम ने शक होने पर उसे आव्रजन अधिकारियों की मदद से पकड़ा। उसने प्रोटीन सप्लीमेंट के पैकेट्स के अंदर कोकीन छिपा रखी थी, ताकि जांच अधिकारियों को झांसा दिया जा सके। उसके पास से 4.2 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है। मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों को चकमा देने के लिए कोकीन को एक प्रोटीन सप्लीमेंट के पैकेट के अंदर बड़े करीने से छुपाया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जब्त की गई कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा दरों के अनुसार 20 करोड़ रुपये है। मिश्रा ने कहा कि एनसीबी अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों के तस्करों पर नजर रख रहा है, क्योंकि हमें हवाई अड्डों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी मिली है।
रडार पर था पिल्लई, लुक आउट सर्कुलर जारी किया था
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक मिश्रा ने बताया कि पिल्लई कुछ समय से हमारे रडार पर था और दिल्ली एनसीबी इकाई ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। साथ ही कहा कि आगे की जांच चल रही है। एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई ने दावा किया है कि 4.2 किलोग्राम कोकीन की जब्ती बीते कई वर्षों में एसवीपी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोकीन की सबसे बड़ी जब्ती है। आरोपी पिल्लई से पूछताछ की जा रही है। मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।