{"_id":"662e1866b86d277013008383","slug":"coast-guard-ncb-and-gujarat-ats-joint-operation-pakistani-and-drugs-caught-near-sea-border-news-and-updates-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narcotics: पाकिस्तानी नाव से 86 किलो ड्रग्स जब्त, 14 लोग गिरफ्तार, NCB-ATS और तटरक्षक बल की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Narcotics: पाकिस्तानी नाव से 86 किलो ड्रग्स जब्त, 14 लोग गिरफ्तार, NCB-ATS और तटरक्षक बल की संयुक्त कार्रवाई
Sun, 28 Apr 2024 03:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:05 PM IST
सार
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इसे लेकर कुछ दिन पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एजेंसियों ने साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ ड्रग्स तस्करी को रोका।
विज्ञापन
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में चलाया अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव से 86 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। इसी के साथ जहाज पर सवार 14 लोगों को भी बल ने गिरफ्तार किया है। जब्त दवाओं की कीमत 600 करोड़ रुपये है। गुजरात आतंकवादी विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर तटरक्षक बल ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाया। हालांकि, तटरक्षक बल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया कि कैसे पाकिस्तानी नाव से किस तरह नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, ऑपरेशन रात भर चलाया गया। ऑपरेशन के लिए तटरक्षक जहाजों और विमानों को तैनात किया गया था। एनसीबी और एटीएस अधिकारियों ने आईसीजी जहाज राजरतन के इस्तेमाल से संदिग्ध नाव की पहचान की। राजरतन जहाज का विशेषज्ञ दल पाकिस्तानी नाव पर चढ़ गया। उन्होंने यहां जांच की। इस दौरान, अधिकारियों ने करीब 86 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। पाकिस्तानी नाव को उसके 14 सदस्यीय चालक दल के साथ पकड़ लिया गया। आगे की जांच के लिए नाव को पोरबंदर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद चालक दल के सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया
गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने बताया कि जब हमारा दल मौके पर पहुंचा तो आईसीजी के एक अधिकारी को गोली चलानी पड़ी। इसके बाद नाव के चालक दल के सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया। गोलीबारी में चालक दल के मुखिया के दाहिना हाथ में गोली लग गई। उसका इलाज चल रहा है। चालक दल के सभी सदस्य पाकिस्तान के बलूचिस्तान से हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Deputy Director General, NCB, Gyaneshwar Singh says, "...' Operation Sagar Manthan' was launched recently in which we are interacting with various intelligence agencies, Gujarat ATS, Navy and Coast Guard for the seizure of drugs which are being through maritime… https://t.co/vbsEuMWhUD pic.twitter.com/rtUitDWyOc
— ANI (@ANI) April 28, 2024