{"_id":"62d9fc5e6cef427e445323fd","slug":"cm-vijayan-turns-down-the-demand-for-cbi-probe-in-gold-smuggling-case-read-other-important-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: सीएम विजयन ने सोना तस्करी मामले में सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, पढ़ें अन्य अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: सीएम विजयन ने सोना तस्करी मामले में सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, पढ़ें अन्य अहम खबरें
Fri, 22 Jul 2022 06:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:54 AM IST
सार
सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन फंसते नजर आ रहे हैं। वहीं असम में जापानी इंसेफेलाइटिस से बीते 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 35 मरीजों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में यूडीएफ की सीबीआई जांच की मांग ठुकरा दी। सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी ने विजयन, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ नौकरशाहों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा में इस मामले में हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
उग्रवाद से जंग, क्षेत्रीय सुरक्षा व रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और ब्रिटेन
भारत और ब्रिटेन क्षेत्रीय सुरक्षा, उग्रवाद से लड़ाई, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के एनएसए सर स्टीफन लवग्रोव से इन मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच हुए बातचीत में अफगानिस्तान के हालात, हिंद प्रशांत और यूक्रेन संकट प्रमुख मुद्दे रहे। ब्रिटिश उच्च आयोग ने ट्वीट किया, दोनों एनएसए ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराया। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता अविनाश दास को मिली जमानत
फिल्म निर्माता अविनाश दास को बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत से जमानत मिल गई। गुजरात पुलिस ने दास को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ एक तस्वीर ट्वीट करने से जुडे़ मामले में गिरफ्तार किया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एमवी चौहान ने दास को जमानत प्रदान की। साथ ही शर्त लगाई कि वह चार्जशीट दाखिल होने तक हर महीने के पहले हफ्ते के दौरान अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होंगे। क्राइम ब्रांच ने दास को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया था।
जापानी इंसेफेलाइटिस से असम में तीन और लोग मरे, अब तक 35 की मौत
असम में जापानी इंसेफेलाइटिस से बीते 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 35 मरीजों ने दम तोड़ा है। असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) विभाग ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी है कि नए मामलों में विश्वनाथ जिले से चार-चार, जोरहाट जिले में तीन, धेमाजी, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और सोनितपुर जिले में दो-दो मामले मिले हैं। जुलाई में अब तक जापानी इंसेफेलाइटिस के कुल 226 मामलों का पता चला है।
176 जिलों में कोरोना का संक्रमण 10% से अधिक
देश के 176 जिलों में कोरोना संक्रमण 10% से अधिक पहुंच गया है। लगभग हर राज्य में एक जिले में यह स्थिति मिल रही है जिसकी वजह से बीते दिन कोरोना के मामले 21 हजार का आंकड़ा भी पार कर गए। लगातार तीन माह से कोरोना के मामलों में कमी दर्ज नहीं की जा रही है, जिसे लेकर केंद्र का मानना है कि जमीनी निगरानी नाकाफी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया, बीते दिन देश में 21 हजार 566 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मामले बढ़कर 1 लाख 48 हजार 881 हो गई है। बीते दिन 45 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 18294 रोगी ठीक भी हुए। साप्ताहिक संक्रमण दर 4.51% है।
बोर्डिंग पास के लिए अतिरिक्त शुल्क की वसूली नियम विरुद्ध
हवाई यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास लेने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। नागर विमानन मंत्रालय ने अतिरिक्त शुल्क को नियमों का उल्लंघन बताते हुए आदेश दिया कि एयरलाइंस एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकती हैं।
अभी वेब चेक-इन नहीं करने पर एयरलाइंस बोर्डिंग पास के लिए 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेती हैं। मंत्रालय ने ट्वीट किया, संज्ञान में आया है कि एयरलाइंस यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क ले रही हैं। यह विमानन नियम, 1937 के प्रावधानों के अनुरूप जारी निर्देशों के तहत उचित नहीं है।
रिश्वत मामला : आईएएस अफसर राजेश के खिलाफ चार्जशीट दायर
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को हथियारों के लाइसेंस देने के बदले कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी के राजेश के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एजेंसी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी राजेश के साथ इस मामले में एक निजी फर्म के मालिक रफीक मेनन का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया है। साबीआई के एक बयान के मुताबिक, जांच में सामने आया कि नौकरशाह के इशारे पर रिश्वत के रूप में लिए गए 98 हजार रुपये फर्म के मालिक रफीक के खाते में जमा कराए गए थे।
तमिलनाडु : 10 दिन बाद फिर से खुला अन्नाद्रमुक मुख्यालय
अन्नाद्रमुक मुख्यालय, एमजीआर मालीगाइ को बृहस्पतिवार को 10 दिन बाद फिर से खोल दिया गया। पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम गुटों के बीच झड़प के बाद तमिलनाडु के राजस्व विभाग ने पार्टी मुख्यालय को सील कर दिया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दफ्तर पर लगी सील को हटा दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को राजस्व संभागीय अधिकारी के उस आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद 11 जुलाई को कार्यालय को सील किया गया था।
नेपाल में 41.55 लाख रुपये की नकदी बरामद, भारतीय गिरफ्तार
नेपाल में 25 वर्षीय भारतीय नागरिक को बिना किसी वैध दस्तावेज के 41.55 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के विशेष दल ने भारतीय मुद्रा के स्रोत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने 41,55,000 रुपये के बैंक नोट जब्त किए। जबकि नेपाल में बिना किसी वैध दस्तावेज के 25,000 रुपये से ज्यादा की नकदी रखना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल की सीट के नीचे पेट्रोल टैंक के अंदर ये नोट छिपाए हुए थे।
अफ्रीका में पहली बार मलेरिया के टीके के लिए भारी धनराशि की घोषणा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को वैक्सीन एलायंस, गावी द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए लगभग 160 मिलियन अमरीकी डालर के अंतर्राष्ट्रीय समर्थन की घोषणा का स्वागत किया, इससे बच्चों को बीमारी और मलेरिया से मृत्यु के उच्च जोखिम वाले बच्चों तक टीके की पहुंच में वृद्धि हो सकेगी।
उप-सहारा अफ्रीका में मलेरिया बचपन में बीमारी और मृत्यु का प्राथमिक कारण बना हुआ है। 2020 में, लगभग आधा मिलियन अफ्रीकी बच्चों की मलेरिया से मृत्यु हो गई या हर मिनट मलेरिया से 1 बच्चे की मृत्यु हो गई।