फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah's big allegation against BJP, said- BJP wanted to buy MLAs for Rs 50 crores

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ में खरीदना चाहती थी BJP

Wed, 13 Nov 2024 08:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Wed, 13 Nov 2024 08:53 PM IST
सार

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि किसी तरह कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने 50 विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की। उनके पास इतना पैसा कहां से आया?

विज्ञापन
CM Siddaramaiah's big allegation against BJP, said- BJP wanted to buy MLAs for Rs 50 crores
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए 50 विधायकों को खरीदने की साजिश रची थी। विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। लेकिन किसी भी कांग्रेस विधायक ने इस पर सहमति नहीं जताई। अब भाजपा हमारे विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है। 

विज्ञापन


मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि किसी तरह सिद्धारमैया सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने 50 विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की। उनके पास इतना पैसा कहां से आया? क्या पूर्व मुख्यमंत्रियों बीएस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, विपक्ष के नेता आर अशोक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने पैसे छापे? यह सब घूस का पैसा था।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा नेताओं ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। इस बार हमारे किसी भी विधायक ने उनकी पेशकश को स्वीकार नहीं किया। इसलिए उन्होंने किसी तरह इस सरकार को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है और वे विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा पर यह आरोप मुडा मामले को लेकर उनके खिलाफ चल रही जांच के बीच लगाए हैं। भाजपा लगातार मुडा के मामले में सीएम को घेर रही है। हालांकि सिद्धारमैया कह चुके हैं कि मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि अगर वह मुडा के आरोपों को साबित कर पाए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको रिटायर हो जाना चाहिए।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed