फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde said to bmc Celebrate Diwali in Mumbai on Jan 22 for Ram temple inauguration

Maharashtra: CM शिंदे का BMC को आदेश, अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई में मनाएं दिवाली

Sun, 31 Dec 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

राममला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से अधिक लोगों के अभिषेक समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
CM Shinde said to bmc Celebrate Diwali in Mumbai on Jan 22 for Ram temple inauguration
Dev Diwali (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राममला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे मुंबई में दिवाली मनाई जाएगी। सीएम ने रविवार को मुंबई नगर निगम आयुक्त (बीएमसी) से मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइटें लगाने और 22 जनवरी को दिवाली मनाने को कहा है। 

विज्ञापन


छह हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
बता दें कि राममला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से अधिक लोगों के अभिषेक समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हर जगह लगी होनी चाहिए लाइटें
मुंबई में एक स्वच्छता अभियान में सीएम शिंदे ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। मैं बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मुंबई के सभी मंदिरों और इमारतों पर बहुत सारी लाइटें लगी होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भक्तों का सपना पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का बनना दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के कई भक्तों का सपना था। आज सभी का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, 'मोदीजी ने राम मंदिर के सपने को हकीकत में बदल दिया है। पीएम मोदी जो बोलते हैं, वह उसे पूरा करते हैं। चाहे रेलवे हो या हवाई अड्डे, वह अपने वादों को पूरा करते हैं। हर कोई मोदी की गारंटी को स्वीकार करता है।'


गौरतलब है, राज्य की राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने और इसे स्वच्छ बनाने के लिए सरकार सफाई अभियान चला रही है। इसी के तहत रविवार को मुंबई के 10 स्थानों पर साफ-सफाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed