फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Rekha Gupta Attack: Delhi police detain accused's friend, tracks 10 others Know all about it

CM Rekha Gupta Attack: रेखा गुप्ता हमले मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? आरोपी का दोस्त हिरासत में; 10 की तलाश

Fri, 22 Aug 2025 10:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/राजकोट Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 10:17 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हमला किया था। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta Attack: Delhi police detain accused's friend, tracks 10 others Know all about it
दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजेश खिमजी के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया। आरोप है कि राजेश के दोस्त ने उसे पैसे भेजे थे। दिल्ली पुलिस फिलहाल उन 10 लोगों की तलाश कर रही है, जो कॉल और मैसेज के जरिए आरोपी के संपर्क में थे। एक संदिग्ध को शुक्रवार शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की टीम राजकोट में पांच अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल फोन पर मिला था।

विज्ञापन


सीएम पर जनसुनवाई के दौरान आवास पर हमला हुआ था
दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हमला किया था। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


रडार पर कौन 10 लोग और क्यों?
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। उसने कथित तौर पर राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस उन दस लोगों पर नजर रख रही है, जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी के संपर्क में थे। एक संदिग्ध को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट में पांच अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के लिए मौजूद है, जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हफ्ते की शुरुआत में उन पर हुए हमले के बाद जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह अप्रत्याशित आघातों का सामना करने के बावजूद दिल्ली के हितों के लिए लड़ती रहेंगी। वे राष्ट्रीय राजधानी को कभी नहीं छोड़ेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि महिलाओं में विपरीत परिस्थितियों से उबरने की दोगुनी ताकत होती है और उन्हें खुद को साबित करने के लिए कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। अब जनसुनवाई न केवल उनके आवास पर, बल्कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।


दिल्ली पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। राजकोट पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) समेत केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में शामिल हो गई हैं। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सीआरपीएफ के जवान गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed