फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm ps Tamang said that Sikkim government to provide Rs 20,000 each to all non-working mothers and free sanitary napkin to girl students

पहल: सिक्किम सरकार इस साल शुरू करेगी अम्मा और बहिनी योजना, सीएम तमांग ने दी जानकारी

Sat, 05 Mar 2022 05:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गंगटोक Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 05 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

सिक्किम सरकार ने अम्मा और बहिनी योजना शुरू करने की घोषणा की है। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने इसकी जानकारी एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को इसी साल से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
cm ps Tamang said that Sikkim government to provide Rs 20,000 each to all non-working mothers and free sanitary napkin to girl students
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम सरकार ने प्रदेश की सभी गैर कामकाजी माताओं को बीस हजार रुपये और कक्षा नौ में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को ये घोषणा की। मेल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गैर कामकाजी महिलाओं के लिए अम्मा योजना और छात्राओं के लिए बहिनी योजना शुरू करेगी।

विज्ञापन


 तमांग ने कहा कि अम्मा स्कीम के तहत राज्य की सभी गैरकामी माताओं को हर साल बीस हजार रुपए उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। तमांग ने ये भी बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का नाम राज्य की मतदाता सूची में होना चाहिए। 
विज्ञापन


सीएम तमांग ने आगे कहा कि इस योजना को इसी साल से लागू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। सीएम तमांग ने बताया कि इस योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आशा जताई कि इससे गैर कामकाजी माताओं में बचत करने की आदत पैदा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम के सीएम पी एस तमांग ने बताया कि राज्य सरकार कक्षा नौ में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन फ्री में देगी। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 18000 छात्राएं कक्षा नौं में पढ़ रही है। इसके लिए राज्य सरकार स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन लगाने, माहवारी में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता कार्यक्रमों को बढ़ाने की भी योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed