फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamta Banerjee is recovering from foot injury

पश्चिम बंगाल : घायल सीएम ममता वापस पैरों पर खड़ी हुईं, गाया राष्ट्रगान

Wed, 31 Mar 2021 06:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 06:27 AM IST
सार

  • दूसरे चरण का पश्चिम बंगाल में एक अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
CM Mamta Banerjee is recovering from foot injury
Mamta Banerjee - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का पैर 10 मार्च को चोटिल हो गया था और तब से वह व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार कर रही हैं, लेकिन मंगलवार को नंदीग्राम में प्रचार थमने से पहले अपने पैरों पर खड़ी हुईं और राष्ट्रगान गाया।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी अंतिम सभा में राष्ट्रगान गाया। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया । दूसरे चरण में प्रदेश में एक अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


सभा के दौरान बनर्जी ने अपने विश्वस्त सहयोगी सुब्रत बख्शी और डोला सेन को अपनी तरफ आने का इशारा किया, इसके बाद उनके सहारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़ी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह असहज लग रही थी, लेकिन टीएमसी के दो नेता उन्हें पकड़े हुए थे जिनके सहारे वह मंच पर खड़ी रही और राष्ट्रगान गाने में अन्य का साथ देती रहीं।

राष्ट्रगान पूरा होते ही वह पुन: व्हीलचेयर पर बैठ गईं और बाद में उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें मंच से नीचे ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed