फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamta Banerjee befooling people Suvendu Adhikari in a letter to Piyush Goyal

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने चिट्ठी लिखकर की ममता बनर्जी की शिकायत, बोले- लोगों को बेवकूफ बना रहीं दीदी

Sun, 16 Oct 2022 11:38 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 16 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि दुआरे राशन योजना शुरुआत से ही विवादों में है। कई राशन डीलर इस पर आपत्ति जता चुके हैं। साथ ही, इस योजना में भेदभाव होने की शिकायत कर चुके हैं। 

विज्ञापन
CM Mamta Banerjee befooling people Suvendu Adhikari in a letter to Piyush Goyal
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखकर ममता बनर्जी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रहीं योजनाओं के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रही हैं। 

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने इस वजह से साधा निशाना

बता दें कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में फेस्टिव स्कीम्स के नाम से योजनाएं शुरू की हैं, जिसे लेकर सुवेंदु अधिकारी ने उन पर निशाना साधा। सुवेंदु अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा, 'मैं पश्चिम बंगाल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन की ओर आपका ध्यान खींचना चाहता हूं। इस विज्ञापन की प्रतिलिपि भी इस चिट्ठी के साथ संलग्न है। इस विज्ञापन में एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) और एसपीएचएच (राज्य प्राथमिकता राशन कार्ड) राशन कार्ड धारकों को 23 सितंबर 2022 से 30 अक्टूबर 2022 तक उत्सव योजना के तहत राशन देने का दावा किया गया है। शरदोत्सव (दुर्गा पूजा), काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने दुआरे राशन और खाद्य साथी नाम से योजनाएं चलाने का एलान किया है। 

विज्ञापन

ममता सरकार पर लगाया यह आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि दुआरे राशन योजना शुरुआत से ही विवादों में है। कई राशन डीलर इस पर आपत्ति जता चुके हैं। साथ ही, इस योजना में भेदभाव होने की शिकायत कर चुके हैं। वहीं, खाद्य साथी योजना कुछ और नहीं, बल्कि ममता सरकार द्वारा नाम बदलकर चलाई गई स्कीम है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर बंगाल के लोगों को बेवकूफ बना रही हैं। खाद्य साथी योजना कुछ और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना है, जिसे नया नाम दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed