{"_id":"636cd44cfd440576e902ab72","slug":"cm-mamata-banerjee-alleged-that-firearms-are-being-smuggled-from-bihar-to-separate-north-bengal-from-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का आरोपः उत्तर बंगाल को अलग करने की हो रही साजिश, सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का आरोपः उत्तर बंगाल को अलग करने की हो रही साजिश, सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश
Thu, 10 Nov 2022 10:40 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानाघाट
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
एक बैठक में सीएम बनर्जी ने आरोप लगाया कि साजिश रची जा रही है और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं को नई सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी (file photo)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल को राज्य से अलग करने के लिए बिहार और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस उद्देश्य के लिए वीआईपी वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया। ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कड़ी निगरानी रखने को भी कहा, उनका कहना है कि कुछ लोगों की योजना दिसंबर से राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ममता का आरोप, मतदाताओं को नई सूची से बाहर करने की साजिश
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मतदाता सूची को अपग्रेड करने में शामिल अधिकारियों से कहा कि वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके लोगों को इसमें शामिल करें और किसी को भी धार्मिक पहचान से बाहर न करें। एक बैठक में सीएम बनर्जी ने आरोप लगाया कि साजिश रची जा रही है और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं को नई सूची से बाहर कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने बैठक में कहा कि मैं अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार सभी का नाम शामिल करें। उन्हें 18 साल के हो चुके लोगों को शामिल करना चाहिए और धार्मिक पहचान के आधार पर किसी को भी बाहर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम ने डीएम और एसपी को मतदाता सूचियां तैयार करने पर नजर रखने का भी निर्देश दिया ताकि यह जांचा जा सके कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि डीएम, एसपी को उन शिविरों का औचक दौरा करना चाहिए जहां मतदाता सूचियां तैयार की जाती हैं। विधायकों, जिला परिषद सदस्यों को भी इस पर नजर रखनी चाहिए। बुधवार को प्रकाशित एक मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 7,42,88,233 मतदाता हैं, जो एक साल पहले की तुलना में 12,577 कम हैं।
शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य की हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ी
पश्चिम बंगाल की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने गुरुवार को स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आवेदन को स्वीकार कर लिया।
इसके तहत अदालत ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार भट्टाचार्य से पूछताछ की अनुमति दे दी। भट्टाचार्य को प्रेसीडेंसी सुधार गृह में रखा गया है। विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी। भट्टाचार्य नदिया जिले के पलाशीपारा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक भी हैं।
हर जिले में खोलें 'बांग्लार साड़ी' का आउटलेट: ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में बुनी गई विभिन्न प्रकार की साड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग (एमएसएमई विभाग) के अधिकारियों से हर जिले में 'बांग्लार साड़ी' का आउटलेट खोलने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि इस कदम से बुनकरों को अपने उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी। बनर्जी ने यहां प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की साड़ियों जैसे मलमल, तांत, बलूचरी, जामदानी, धनियाखली रेशम आदि बेचने के लिए 'बांग्लार साड़ी' आउटलेट खोलें। बुनकरों को अपने उत्पाद बेचने में मदद करने के लिए प्रत्येक जिले में एक ऐसा स्टोर होना चाहिए।
उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रमुख सचिव राजीव पांडेय को बांग्लार साड़ी आउटलेट के लिए सुझाव देने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके बारे में सोचिए। मेरा सुझाव है कि आप एक समिति बनाएं, जो इस बारे में और विचार कर सके। आपको आने वाले सीजन में हर मेले में स्टॉल भी स्थापित करना होगा।