फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM K Chandrashekar Rao says, Telangana incurred losses worth Rs 5000 crores due to heavy rains and flash floods

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से 5,000 करोड़ का नुकसान, मृतकों का आंकड़ा 50 पहुंचा

Thu, 15 Oct 2020 06:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
CM K Chandrashekar Rao says, Telangana incurred losses worth Rs 5000 crores due to heavy rains and flash floods
तेलंगाना बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से राज्य को लगभग 5,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री राव ने इस संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर 1,350 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना में अब तक 50 लोगों की मौत
बता दें कि तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। कई सड़क धंस गई तो कहीं कार पूरी तरह से डूब गई और कई घर पानी में डूब गए।   



संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के साथ: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि देश संकट की इस घड़ी में तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राष्ट्रपति कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी बातचीत की तथा लगातार बारिश से जान-माल के हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। 

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ बातचीत की तथा हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। 

पीएम मोदी ने सीएम चंद्रशेखर राव से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव  से बात की दोनों राज्यों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राव को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed