फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Jagan Mohan Reddy says Chandrababu Naidu is an enemy of farmer

Politics: 'चंद्रबाबू नायडू किसानों के दुश्मन हैं, वह आंध्र प्रदेश के वासी नहीं', कुरनूल में गरजे CM जगन मोहन

Thu, 01 Jun 2023 04:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू का घोषणापत्र आंध्र प्रदेश में पैदा नहीं हुआ। उनका घोषणापत्र कर्नाटक में हाल ही में संपन्न चुनावों में दो दलों, कांग्रेस और भाजपा से लिया गया है।

विज्ञापन
CM Jagan Mohan Reddy says Chandrababu Naidu is an enemy of farmer
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को कुरनूल में वाईएसआर रायथू भरोसा-पीएम किसान के तहत लगातार पांचवें साल किसानों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू पर खूब हमला किया।

विज्ञापन


चंद्रबाबू का घोषणापत्र कर्नाटक के दलों की नकल
मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू का घोषणापत्र आंध्र प्रदेश में पैदा नहीं हुआ। उनका घोषणापत्र कर्नाटक में हाल ही में संपन्न चुनावों में दो दलों, कांग्रेस और भाजपा से लिया गया है। उन्होंने अम्मा वोडी और रायथु भरोसा जैसी हमारी पार्टी की योजनाओं और एसओपी की भी नकल की और उन्हें एक साथ रखा।
विज्ञापन


हमारा घोषणापत्र आंध्र प्रदेश के लोगों के दिलों से निकला
उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू किसानों के दुश्मन हैं..उन्होंने महानाडु के नाम पर राजामहेंद्रवरम में नाटक किया। मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा कि हमारा घोषणापत्र आंध्र प्रदेश के लोगों के दिलों से निकला है जिसे मैंने अपनी पदयात्रा के दौरान समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश कुरुक्षेत्र की तरह
साथ ही सीएम जगन मोहन ने कहा कि आंध्र प्रदेश कुरुक्षेत्र की तरह है और अगला युद्ध डीपीटी (दोचुको, पंचुको, तिनुको - लूट, वितरण, उपभोग) और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के बीच होगा। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप सोच समझकर फैसला लें कि क्या चुनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed