फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Sarma Said TMC distorted my remark on Bengali-speaking people to shield Muslim infiltrators

Assam: 'बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही TMC', असम के सीएम सरमा ने ममता सरकार पर लगाया आरोप

Tue, 15 Jul 2025 05:01 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने टीएमसी पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर बांग्ला विरोधी बताने की कोशिश कर रही है, जबकि असम दशकों से घुसपैठ के खिलाफ लड़ रहा है।

विज्ञापन
CM Himanta Sarma Said TMC distorted my remark on Bengali-speaking people to shield Muslim infiltrators
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के मामले में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) सरकार को आड़ेहाथ लिया। उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी पार्टी बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि टीएमसी उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और इसे बांग्लाभाषी विरोधी के रूप में दिखा रही है। साथ ही सरमा ने साफ किया कि असम में हर भारतीय नागरिक, जिसमें बांग्लाभाषी लोग भी शामिल हैं, राज्य सरकार की अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त नीति का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- DRDO: डीआरडीओ और एम्स-बीबीनगर ने बनाया नया कृत्रिम पैर; 125 किलो तक उठा सकेगा भार, सिर्फ इतनी होगी कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


'घुसपैठ के खिलाफ दशकों से अमस का संघर्ष'
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि असम कई दशकों से बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की तरफ से मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और हमें बांग्ला विरोधी बताना सिर्फ एक चाल है, ताकि अवैध घुसपैठियों को बचाया जा सके।


ये भी पढ़ें:- ईडी की बड़ी कार्रवाई: मुंबई में 'डब्बा ट्रेडिंग' और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी बरामद

समझिए कहां से शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि ये पूरा मामला पिछले हफ्ते का है, जब असम के सीएम सरमा ने कहा था कि जनगणना में मातृभाषा के रूप में बांग्ला लिखना यह बताएगा कि कितने विदेशी लोग राज्य में रह रहे हैं। उनका ये बयान तब आया जब बीटीसी अल्पसंख्यक छात्र संघ के नेता मैइनुद्दीन अली ने धमकी दी कि बांग्लाभाषी मुस्लिम लोग अब जनगणना में असमिया को मातृभाषा नहीं लिखेंगे, जिससे असमिया भाषियों की संख्या घटेगी।

इसके बाद टीएमसी ने सीएम सरमा पर जबरदस्त हलटवार किया। पार्टी ने सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर बांग्ला बोलना या बांग्ला में लिखे राष्ट्रगान-जनगण गीत गाना ही घुसपैठ का प्रमाण है, तो क्या सरमा खुद भी अवैध बांग्लादेशी हो जाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed