फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta biswa Sarma Rahul gandhi Kharge statement encroachers provoked police will not hesitate take action

Assam: 'अतिक्रमणकारियों को उकसाया तो पुलिस कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी', राहुल-खरगे को हिमंत की चेतावनी

Fri, 18 Jul 2025 08:21 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 18 Jul 2025 08:21 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और खरगे के बयानों से अतिक्रमणकारियों को बढ़ावा मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में साबित हुआ कि उनके भाषणों ने हिंसा भड़काई, तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पाइकन फॉरेस्ट में गुरुवार को हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई और 20 घायल हुए।

विज्ञापन
CM Himanta biswa Sarma Rahul gandhi Kharge statement encroachers provoked police will not hesitate take action
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा का कहना है कि अगर जांच में यह साबित होता है कि इन दोनों नेताओं के बयानों ने असम के गुवाहाटी के पास पाइकन रिजर्व फॉरेस्ट में अतिक्रमणकारियों को भड़काया, तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि खरगे और राहुल गांधी ने हाल ही में असम दौरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और छयगांव में जनसभा को संबोधित किया। उनके मुताबिक, इन नेताओं की बातों से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा और अगले ही दिन पाइकन फॉरेस्ट में पुलिस पर हमला हुआ। इस हिंसक झड़प में एक नागरिक की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


खाली भाषण नहीं, जांच के बाद होगी कार्रवाई
सरमा ने कहा कि पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है और राहुल-खरगे के भाषणों की जांच की जा रही है। अगर इन भाषणों से हिंसा को भड़काने के कोई संकेत मिलते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरमा ने दोहराया कि सरकार जमीन जिहाद और अतिक्रमण के खिलाफ पूरी सख्ती से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2026 के चुनाव में ‘जेल भेजो हिमंत को’ एजेंडा
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2026 के विधानसभा चुनाव को हिमंत को जेल भेजो के एजेंडे पर लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि किस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र सिर्फ इतना होगा कि मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस खुद राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लेती।

ये भी पढ़ें- 'दुनिया को समझो, खुद को तैयार करो', विदेश मंत्री जयशंकर ने छात्रों को दिए चार मंत्र


सीएम सरमा का पलटवार 
राहुल गांधी के इस बयान पर कि ‘हिमंत को जनता जेल भेजेगी’, मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि असली सवाल यह है कि राहुल गांधी कब जेल जाएंगे। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की ईडी द्वारा जब्ती का हवाला देते हुए कहा कि देश में कई जेलें गांधी परिवार का इंतजार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- 'कोई एक ईंट भी रखेगा, तो उसे गिरफ्तार करो', चांदनी चौक इलाके में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त

कांग्रेस की आंतरिक बैठक पर भी कटाक्ष
हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की अंदरूनी बैठकों की जानकारी उन्हें पार्टी के ही कुछ सदस्यों से मिलती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चायगांव की सभा में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पीछे बैठने को मजबूर किया और उनसे टोपी व दाढ़ी हटाने को कहा। उन्होंने इसे कांग्रेस की वोटबैंक राजनीति करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed