{"_id":"62090cc47fbbe967b10bcc1c","slug":"cm-himant-viswa-sarma-said-that-congress-is-continuously-insulting-cds-rawat-congress-targeted-him-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी: सीएम सरमा बोले- सीडीएस रावत का लगातार अपमान कर रही कांग्रेस, कांग्रेस ने साधा हिमंत पर निशाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बयानबाजी: सीएम सरमा बोले- सीडीएस रावत का लगातार अपमान कर रही कांग्रेस, कांग्रेस ने साधा हिमंत पर निशाना
Sun, 13 Feb 2022 07:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:21 PM IST
सार
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने बताया कि असम के सीएम हिमंत की टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि मातृत्व का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने शुरू से ही दिवंगत सीडीएस रावत की योग्यता पर सवाल उठाए और उन्हें अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने जनरल रावत को अपशब्द कहने और उन पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस दिन से वह सेना प्रमुख बने, कांग्रेस ने उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लेकिन जब मैं उनसे इस बारे में सवाल करता हूं तो वे चिढ़ जाते हैं। लेकिन यह नया भारत है, इसलिए अब ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘भारत’ सिर्फ मातृभूमि नहीं हमारी मां है। इसलिए जवानों से सवाल करना हमारी मां का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बड़ा ईको सिस्टम बनाया है और उस ईको सिस्टम के लोग भारत के खिलाफ बोल दें, तो ठीक है लेकिन उनके परिवार के खिलाफ बोले तो सही नहीं है। अब इनकी बातें कोई नहीं सुनेगा, क्योंकि अब समर्पण गांधी परिवार के लिए नहीं बल्कि समर्पण देश के लिए होगा।
विज्ञापन
सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी कांग्रेस
इस बीच तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को तत्काल बर्खास्त करने और राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई। तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने बताया कि असम के सीएम हिमंत की टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि मातृत्व का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि असम के सीएम का राहुल गांधी के लिए दिया गया बयान बचकाना और निंदनीय है। सत्ता के लिए वे भाजपा में गए अब वे पीएम और आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं। मैंने उनसे इस तरह की टिप्पणी की कभी उम्मीद नहीं की थी। एक मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि कब क्या कहना है।