{"_id":"69f5dba047751bb74207e3d4","slug":"cm-fadnavis-takes-a-tough-stand-saying-such-cases-are-a-blot-on-humanity-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नास्रापुर कांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख; बोले- ऐसे मामले मानवता पर कलंक, आरोपी के लिए फांसी मांगेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नास्रापुर कांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख; बोले- ऐसे मामले मानवता पर कलंक, आरोपी के लिए फांसी मांगेगी सरकार
Sat, 02 May 2026 04:40 PM IST
Riya Dubey
आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई
Published by: Riya Dubey
Updated Sat, 02 May 2026 04:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के नास्रापुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को मृत्युदंड दिलाने का एलान किया है। उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मजबूत केस तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तहसील स्थित नास्रापुर में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार आरोपी को मृत्युदंड दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
यह घटना 1 मई की बताई जा रही है, जब आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर एक पशुशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पत्थर से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गोबर के ढेर में छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी ऐसे मामलों में आरोपी रह चुका है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने भी इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने इसे अमानवीय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि बार-बार अपराध करने वाला व्यक्ति खुला कैसे घूम रहा था।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने नास्रापुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की निगरानी करने को कहा गया है, ताकि केस में कोई कमी न रह जाए। सरकार का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर एक सख्त संदेश दिया जाएगा और पीड़िता को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह घटना 1 मई की बताई जा रही है, जब आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर एक पशुशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पत्थर से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गोबर के ढेर में छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी ऐसे मामलों में आरोपी रह चुका है।
विज्ञापन
सीएम ने क्या दिए निर्देश?
मुख्यमंत्री ने पुणे ग्रामीण पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले में पुख्ता साक्ष्य जुटाकर मजबूत केस तैयार किया जाए, ताकि अदालत में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सभी तथ्य और सच्चाई जल्द सामने लाई जाए।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोश
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। नसरापुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुणे-सतारा हाईवे को जाम कर दिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने एक महीने के भीतर आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई है।विपक्षी दलों ने भी इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने इसे अमानवीय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि बार-बार अपराध करने वाला व्यक्ति खुला कैसे घूम रहा था।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने नास्रापुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की निगरानी करने को कहा गया है, ताकि केस में कोई कमी न रह जाए। सरकार का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर एक सख्त संदेश दिया जाएगा और पीड़िता को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन