फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Eknath Shinde-led Govt withdraws the list of 12 MLC nominations by the previous MVA government

Maharashtra: एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, MLC के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार की ओर से प्रस्तावित 12 नाम वापस लिए

Mon, 05 Sep 2022 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Sep 2022 10:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने पिछली एमवीए सरकार द्वारा 2020 में भेजे गए 12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस ले लिया है।

विज्ञापन
CM Eknath Shinde-led Govt withdraws the list of 12 MLC nominations by the previous MVA government
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने पिछली एमवीए सरकार द्वारा 2020 में भेजे गए 12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस ले लिया है और राज्यपाल ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है। शिंदे सरकार अब राजभवन को नए नामों की सूची भेजेगी। बता दें कि पिछली एमवीए सरकार ने उन 12 नामों की लिस्ट दी थी जिन्हें राज्यपाल कोटे के तहत महाराष्ट्र विधान परिषद में नामित किया जाना था, हालांकि राज्यपाल ने दो साल से अधिक समय पहले मिली इस सूची पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया।

विज्ञापन


एमवीए सरकार की सूची में इन नेताओं का नाम था
उद्धव ठाकरे की ओर से राजभवन को भेजी गई सूची में शिवसेना कोटे से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, विजय करंजकर, नितिन बानुगड़े पाटिल और चंद्रकांत रघुवंशी, एनसीपी कोटे से एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे व गायक आनंद शिंदे और कांग्रेस कोटे से रजनीताई पाटिल, सचिन सावंत, अनिरुद्ध वांकर, मुजफ्फर हुसैन के नाम शामिल थे।
विज्ञापन


अब भाजपा और शिंदे गुट के बीच एमएलसी सीट का बंटवारा
सूत्रों के अनुसार अब एमएलसी की सीटों का बंटवारा शिंदे गुट और भाजपा के बीच होगा। भाजपा को एमएलसी की 9 सीटें दी जा सकती हैं जबकि शिंदे गुट के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि शिंदे गुट की ओर से चार सीटों का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed