{"_id":"64abd23898345061660b7423","slug":"cm-eknath-shinde-gave-big-statement-on-question-of-cabinet-expansion-in-maharashtra-news-update-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द', शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द', शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान
Mon, 10 Jul 2023 03:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 10 Jul 2023 03:11 PM IST
सार
महाराष्ट्र में काफी दिनों से कैबिनेट विस्तार की बातें चल रही हैं। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों कई बार इस बारे में बयान भी दे चुके हैं, लेकिन पिछले सप्ताह एनसीपी नेता अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद स्थितियां बदल गई हैं। उनके साथ आठ और विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ ले ली है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरणों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर घमासान जारी है। एक ओर जहां यह खबर है कि शिंदे गुट के विधायकों ने बड़ी बैठक कर कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है, वहीं दूसरी ओर अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसके बारे में बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार अगले कुछ दिनों के भीतर होना है। ऐसे में एनसीपी से आए नेताओं को मंत्री बनाने के बाद अब उनको विभाग भी दिया जाना है।
विज्ञापन
सीएम शिंदे ने दिया बड़ा संकेत
महाराष्ट्र में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलम में शामिल होने पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहले राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन था और यह राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएंगे कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहे। वहीं इसके बाद जब महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह जल्द ही होगा'।
विज्ञापन
#WATCH | CM Eknath Shinde says "It will happen soon" when asked about cabinet expansion in Maharashtra pic.twitter.com/PczRata3Wy
— ANI (@ANI) July 10, 2023
विज्ञापन
NCP के बागी विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद बदला गुणा-गणित
बता दें कि महाराष्ट्र में बीते एक महीने से कैबिनेट विस्तार की बातें चल रही हैं। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों कई बार इस बारे में बयान भी दे चुके हैं, लेकिन पिछले सप्ताह एनसीपी के अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद स्थितियां बदल गई हैं। उनके साथ आठ और विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी के विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से अब होने वाला नया मंत्रिमंडल विस्तार फंस गया है। दरअसल, शिंदे फडणवीस सरकार में आठ विधायकों के शपथ लेने के साथ कैबिनेट मंत्रियों का कोटा पूरा हो गया है। जिसके बाद अब शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी है।
शिंदे गुट के विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
सूत्रों का कहना है कि इस बदली स्थिति को लेकर शिंदे गुट के विधायकों ने शनिवार को अहम बैठक भी की थी। साथ ही पार्टी को यह तक अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उनके विधायकों को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जगह नहीं मिलती है तो पिछले एक साल से उनकी पार्टी के बने मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को मंत्री बनाया जाए। शिंदे गुट की ओर से आए इस अल्टीमेटम से अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर जारी है।
निर्दलीय विधायकों ने भी खोला मोर्चा
इस बीच, शिंदे गुट के साथ आए निर्दलीय विधायकों ने भी अब मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट के साथ हुई बैठक में निर्दलीय विधायक बच्चू कुडू और आशीष जैसल ने तो यह तक कह दिया कि अगर उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती है तो वह और उनके साथी विधायक आगे के लिए अपने नए रास्ते भी चुन सकते हैं।