फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam meghalaya border dispute cm meeting with home minister amit shah Latest News Update

Assam-Meghalaya Border Dispute: अमित शाह से मिले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, तनाव खत्म करने की योजना पर हुई चर्चा

Thu, 20 Jan 2022 09:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 20 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

विपक्षी रायजर दल और असम जातीय परिषद ने मेघालय के साथ छह स्थानों पर सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम सरकार के रुख का विरोध किया।

विज्ञापन
assam meghalaya border dispute cm meeting with home minister amit shah Latest News Update
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (बाएं) और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा। - फोटो : Social Media

विस्तार

असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीटिंग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अमित शाह के साथ अहम बातचीत की। बैठक को लेकर मेघालय के सीएम कोरनाड संगमा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत के साथ अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्रीय समितियों की रिपोर्ट से अवगत कराया। गृह मंत्री ने दोनों राज्यों द्वारा की गई पहल पर खुशी जताई। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस रिपोर्ट की जांच करेगा और हम 26 जनवरी के बाद फिर से गृहमंत्री से मिलेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने बुधवार को कहा था कि वे और असम के मुख्यमंत्री सरमा गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित साह से मुलाकात करेंगे और दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद को सुलझाने का प्रस्ताव रखेंगे। संगमा के इस एलान के बाद माना जा रहा था कि दोनों राज्य सीमा के छह इलाकों में सालों से चले आ रहे अपने विवाद को निपटाने पर सहमत हो गए हैं। 
विज्ञापन


मेघालय सीएम ने यह एलान अपने प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद किया था। मेघालय सरकार ने विवाद सुलझाने के लिए तीन क्षेत्रीय कमेटियों का गठन किया था, जिसने हाल ही में अपनी रिपोर्ट सीएम संगमा को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेघालय की तरह ही असम ने भी विवादित सीमा के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने प्रस्ताव आगे रखे हैं। अब दोनों ही राज्यों की ओर से सामने आए इन प्रस्तावों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सामने रखा जाएगा, जो कि आगे इस पर विचार करेगा और विवाद को सुलझाने में अंतिम भूमिका निभाएगा।

संगमा ने कहा था कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग को आना होगा और संयुक्त अवलोकन करना पड़ सकता है तथा विधेयक भी पारित करना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सीमावर्ती इलाकों में गांवों पर सहमत हो गए हैं तथा नदियों और वनों सहित प्राकृतिक सीमाओं की पहचान कर ली गई है। मतभेद वाले छह स्थानों पर 36 गांव है जिनका कुल क्षेत्रफल 36.79 वर्ग किमी है। संगमा ने कहा था कि सीमा विवाद 50 वर्षों से है और इसका हल करना मुश्किल कार्य है, लेकिन दोनों राज्यों की कोशिशों के चलते हम एक समाधान पर पहुंच गए हैं।


विपक्षी दलों ने फॉर्मूले का विरोध किया
इस बीच विपक्षी रायजर दल और असम जातीय परिषद ने मेघालय के साथ छह स्थानों पर सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम सरकार के रुख का विरोध किया। रायजर दल अध्यक्ष अखिल गोगोई ने असम के लोगों के नाम एक खुले पत्र में सवाल किया कि क्या कोई राज्य सरकार अपनी वैध भूमि दूसरे राज्य के पक्ष में छोड़ सकती है। वहीं, असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई ने इस निर्णय को जनविरोधी कहा, क्योंकि इसमें जनमत की उपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed