फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News: CM Basavaraj Bommai says Govt to decide tax cut on petrol in karnataka after reviewing the state economy

Karnataka News: पेट्रोल पर टैक्स में कटौती पर जल्द फैसला लेगी राज्य सरकार, प्रदेश के लोगों को मिल सकती है राहत

Sun, 17 Oct 2021 11:33 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Oct 2021 11:33 AM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ही पेट्रोल पर टैक्स में कटौती पर फैसला करेगी।
 

विज्ञापन
Karnataka News: CM Basavaraj Bommai says Govt to decide tax cut on petrol in karnataka after reviewing the state economy
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ही पेट्रोल पर टैक्स में कटौती पर फैसला करेगी। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल की कीमत में कमी पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि यह अर्थव्यवस्था पर निर्भर है, उपचुनावों के बाद मैं अर्थव्यवस्था की समीक्षा करूंगा उस समय अगर पॉजिटिव संकेत मिलते हैं तो दाम में जरूर कमी करेंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक में 30 अक्तूबर को होंगे उपचुनाव
राज्य के सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे और मतगणना दो नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हंगल और सिंदागी दोनों में अधिक समय तक प्रचार करेंगे और मुझे विश्वास है कि भाजपा उम्मीदवार दोनों सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे। सिंदगी से जेडीएस विधायक एम सी मनागुली और हंगल से भाजपा के विधायक सीएम उदासी के निधन के बाद सीटें खाली होने के कारण उपचुनाव कराना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed