फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   club attacked by gasoline bomb in mexico 25 people died

मेक्सिको में बार पर हुए हमले में 25 लोगों की मौत, गैसोलिन बम फेंका

Wed, 28 Aug 2019 10:03 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Wed, 28 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
club attacked by gasoline bomb in mexico 25 people died
बम हमले में मौत (सांकेतिक)

पूर्वी मेक्सिको के एक क्लब पर बंदूकधारियों ने गैसोलीन बम फेंक कर उसे आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडर ने कोअतजाकोलकोस शहर में मंगलवार रात को हुए इस हमले की निंदा की और कहा कि संघीय अधिकारी इस साक्ष्य की जांच करेंगे कि राज्य के अभियोजन कार्यालय और संगठित अपराध गिरोहों के बीच साठगांठ के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया हो सकता है।
विज्ञापन


वेराक्रूज राज्य को दहलाने वाला यह सबसे ताजा मामला है। वेराक्रूज मेक्सिको में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले गिरोहों के बीच दुश्मनी और राजनीतिक भ्रष्टाचार का अड्डा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में जिंदा बचे लोगों ने कहा कि बंदूकधारियों ने कबालो ब्लैंको (व्हाइट होर्स) में गोलियां बरसाते हुए उसे घेर लिया, प्रवेश द्वारों को अवरुद्ध कर दिया और क्लब को आग लगा दी। लेकिन भीतर में बहुत तेज आवाज में संगीत बजने की वजह से कई डांसर और दर्शकों को पता भी नहीं चला जब तक कि पूरा बार आग की चपेट में नहीं आ गया। 

वेराक्रूज के गवर्नर कुइतलाहुआक गार्सिया ने ट्वीट किया कि अधिकारियों ने हमलावरों में से एक की पहचान रिकार्डो एन के तौर पर की है। साथ ही बताया कि वह बार-बार अपराध करने वाला ला लोका है। 

गार्सिया ने कहा कि संदिग्ध को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था लेकिन अभियोजकों ने 48 घंटे के भीतर रिहा कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध के लिए सजा जरूर होगी। 


राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि संघीय अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि संदिग्ध को क्यों रिहा किया गया था और क्या राज्य अभियोजन कार्यालय व संगठित अपराध समूहों के बीच कोई साजिश हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed