{"_id":"686a5c4b49feb94cfc0a2496","slug":"clinic-owner-beat-up-female-doctor-for-refusing-to-marry-him-also-snatched-her-mobile-and-jewelry-in-tamilnadu-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में शादी से इनकार महिला डॉक्टर पर पड़ा भारी: क्लीनिक के मालिक ने खूब पीटा; मोबाइल और गहने भी छीने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में शादी से इनकार महिला डॉक्टर पर पड़ा भारी: क्लीनिक के मालिक ने खूब पीटा; मोबाइल और गहने भी छीने
Sun, 06 Jul 2025 05:09 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरि
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के होसूर में शादी से इन्कार करने पर एक डॉक्टर ने सहकर्मी महिला दंत चिकित्सक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें होसुर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद होसुर टाउन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता डॉ. कृतिका (25) ने हाल में पढ़ाई पूरी कर एक निजी क्लीनिक में सेवाएं देनी शुरू की थी। आरोप है कि काम शुरू करने के 20 दिन बाद ही क्लीनिक के मालिक डॉ अंबु सेल्वन (38) ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उन्होंने अस्वीकर कर दिया। घटना के दिन डॉ सेल्वन, कृतिका को बाइक पर पत्थलापल्ली इलाके में ले गया और उन्होंने शादी के लिए राजी होने का दबाव बनाया, जब उन्होंने मना किया तो वह हिंसक हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फिर उसने (सेल्वन) दावा किया कि वह उन्हें घर छोड़ देगा लेकिन वह वापस अपने क्लीनिक ले आया। यहां उसने जबरन उनका मोबाइल फोन, सोने की चेन, कंगन और घड़ी छीन ली और उनके साथ और मारपीट की। उसके सहकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बचाया।
विज्ञापन
होसुर टाउन पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केस अधिकरट्टी पुलिस स्टेशन को हस्तांतरित कर दिया, क्योंकि घटना उनके क्षेत्राधिकार में हुई थी। जांच में पता चला कि डॉ सेल्वन पहले से शादीशुदा है लेकिन वर्तमान में अपनी पत्नी से अलग रह रहा है।
इसे भी पढ़ें- Bihar: बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती