फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate change disturbed balance many species of animal in danger

शोध: जलवायु परिवर्तन से जीव-जंतुओं की कई प्रजातियों पर संकट, सुरक्षित जगह पहुंचने के लिए नहीं उड़ पा रहे पक्षी

Sun, 01 Jun 2025 07:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 07:36 AM IST
सार

येल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा असर अब पक्षियों, सरीसृपों और स्तनधारी प्रजातियों पर पड़ रहा है। प्रकृति में मौजूद कई जीव अपनी पारंपरिक जीवनशैली को बनाए नहीं रख पा रहे हैं और उनका अस्तित्व संकट में है।

विज्ञापन
Climate change disturbed balance many species of animal in danger
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसका असर जीव-जंतुओं की कई प्रजातियों पर भी दिखाई देने लगा है। येल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक  अध्ययन में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा असर अब पक्षियों, सरीसृपों और स्तनधारी प्रजातियों पर पड़ रहा है। प्रकृति में मौजूद कई जीव अपनी पारंपरिक जीवनशैली को बनाए नहीं रख पा रहे हैं और उनका अस्तित्व संकट में है। इसके नतीजे नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अध्ययन: तय समय पर ही करें नियमित काम, बेहतर रहेगी दिल की सेहत; बुढ़ापा जीने में अहम है हृदय और चलने का तरीका
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार अब तक माना जाता था कि पक्षी जलवायु परिवर्तन का आसानी से सामना कर सकते हैं क्योंकि वे उड़ान भरकर अपनी जगह बदल सकते हैं। लेकिन यह शोध इस धारणा को खारिज करता है। पक्षी इतनी उड़ान नहीं भर सकते कि वे जलवायु परिवर्तन से बच सकें। अध्ययन में 406 पक्षी प्रजातियों का 20 वर्षों का डेटा विश्लेषण किया गया। इसके अनुसार गर्मियों में पक्षी औसतन 40 से 50 मील उत्तर की ओर प्रवास करते हैं, जिससे वे लगभग 1.28 डिग्री सेल्सियस अतिरिक्त गर्मी से बच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: International Yoga Day: योग डायरी में मिलेगी दुनियाभर की जानकारी, रोज हिंदी-अंग्रेजी में साझा होगा वीडियो

उड़ नहीं सकते तो सरीसृप और स्तनधारी कहां जाएं
अगर पक्षियों की हालत ऐसी है, तो उन जीवों की क्या स्थिति होगी जो उड़ तक नहीं सकते। शोध में कहा गया है कि सरीसृप और स्तनधारी जैसे जीव जिनकी गति और प्रवास की क्षमता सीमित होती है,जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा असर झेल रहे हैं। वे अपने पारंपरिक आवासों में ही फंसे हुए हैं, जहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है। न तो उनके पास उड़ने का विकल्प है और न ही वे लंबी दूरी तय कर सकते हैं। इस कारण वे सबसे ज्यादा खतरे में हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed