फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clean Yamuna: Ganga Sevikas will clean Yamuna river, this strategy has been made for daily yamuna aarti

Clean Yamuna: यमुना की सफाई के लिए उतरेंगी गंगा सेविकाएं, रोजाना आरती के लिए बनाई गई यह रणनीति

Mon, 05 Feb 2024 03:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश में होने वाली गंगा आरती की तरह प्रतिदिन यमुना आरती करने के लिए भी उचित प्रयास करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए यमुना के घाटों की साफ-सफाई करने के साथ जनसहयोग को बढ़ावा देने की नीति अपनाने का विचार किया गया है...

विज्ञापन
Clean Yamuna: Ganga Sevikas will clean Yamuna river, this strategy has been made for daily yamuna aarti
गंगा समग्र के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेहा शालिनी दुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रकल्प गंगा समग्र के राष्ट्रीय अधिवेशन में यमुना की सफाई करने के लिए संकल्प लिया गया है। आने वाले समय में गंगा समग्र की गंगा सेविकाएं यमुना की स्वच्छता पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जनसहयोग से यमुना की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगी। उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश में होने वाली गंगा आरती की तरह प्रतिदिन यमुना आरती करने के लिए भी उचित प्रयास करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए यमुना के घाटों की साफ-सफाई करने के साथ जनसहयोग को बढ़ावा देने की नीति अपनाने का विचार किया गया है।   

विज्ञापन

गंगा समग्र का तीन दिवसीय अधिवेशन गोरखपुर उत्तर प्रदेश में रखा गया था। रविवार को संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को गंगा और यमुना सहित देश की सभी नदियों के जल को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए जनसहयोग के जरिए उचित रास्ते तलाशने के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

यमुना दिल्ली की नब्ज, साफ करना जरूरी- दुआ

गंगा समग्र की दिल्ली प्रांत संयोजिका नेहा शालिनी दुआ को राजधानी में यमुना की स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। गंगा समग्र के अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आशीष गौतम का स्वागत करने के बाद नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि स्वच्छता के पैमाने के तौर पर वायु की शुद्धता को महत्व दिया जाता है। उसे मापकर ही यह बता दिया जाता है कि कोई शहर प्रदूषित है, या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि अब इस पैमाने का विस्तार करते हुए जल, मिट्टी और वायु सबको इसमें शामिल कर लेना चाहिए, क्योंकि ये सभी किसी प्राणी और किसी शहर को साफ रखने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही यमुना की सफाई के लिए सबके सहयोग से प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed