{"_id":"6a1773206f4f07e46a035f83","slug":"clash-over-sacrificial-goats-three-firs-registered-situation-normal-in-mira-road-ahead-of-bakrid-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा रोड विवाद: बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर बवाल, तीन FIR दर्ज; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मीरा रोड विवाद: बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर बवाल, तीन FIR दर्ज; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Thu, 28 May 2026 04:11 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Pavan
Updated Thu, 28 May 2026 04:11 AM IST
सार
महाराष्ट्र के मीरा रोड में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद तीन एफआईआर दर्ज की गईं। सोसाइटी में बकरों और सूअर को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी। पुलिस ने 500 से ज्यादा जवान तैनात किए हैं। फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
मीरा रोड में कुर्बानी के बकरों पर विवाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
किस बात को लेकर था विवाद?
पुलिस के अनुसार, मीरा रोड के पूनम क्लस्टर स्थित सृष्टि कॉम्प्लेक्स में बकरीद के लिए कुर्बानी के बकरों को रखने हेतु एक अस्थायी शेड बनाया गया था। इस पर कुछ स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद यह अस्थायी ढांचा हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें- 'पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं': होर्मुज संकट के बीच बढ़ते दामों पर राजनाथ सिंह बोले- ईंधन-खाद की कमी नहीं
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद शिकायत कराई गई दर्ज
सोमवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और काशीमीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को मामला तब और बढ़ गया जब कुछ प्रदर्शनकारी सोसाइटी गेट पर पहुंचे, नारेबाजी की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और कथित तौर पर एक सूअर को सोसाइटी परिसर में ले जाने की कोशिश की।
बाद में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। इस दौरान झड़प हुई, जिसमें एक वीएचपी पदाधिकारी समेत तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ लोगों पर ब्लेड से हमला किया गया।
यह भी पढ़ें- विजयन के घर ईडी का छापा: कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, हुई हिंसा; चेन्निथला बोले- कानून तोड़ने वाले नहीं बचेंगे
इलाके में 500 से अधिक पुलिसकर्मी किए गए तैनात
डीसीपी राहुल चव्हाण ने बताया कि इलाके में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने गैरकानूनी जमावड़ा, पशुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और लोगों को चोट पहुंचाने से जुड़े मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवाद के बाद नगर निगम की चार गाड़ियों से 51 बकरों को सोसाइटी परिसर से हटाया गया। बकरीद के मद्देनजर ठाणे और पालघर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।