{"_id":"6874a8472023185e9b00c6de","slug":"clash-between-two-groups-in-mumbai-s-arthur-road-jail-gangster-suresh-pujari-beaten-up-case-against-seven-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो गुटों में झड़प, गैंगस्टर सुरेश पुजारी को पीटा; सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो गुटों में झड़प, गैंगस्टर सुरेश पुजारी को पीटा; सात के खिलाफ मुकदमा
Mon, 14 Jul 2025 12:19 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:19 PM IST
सार
जेल में छह जुलाई को दो कैदियों के बीच बहस हुई। जब बैरक से एक कैदी गुजर रहा था तो दूसरे ने अपने पैर फैलाए। बैरक से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने विरोध किया। इसके बाद पैर फैलाने वाले कैदी ने उसे गालियां दीं और दोनों में हाथापाई होने लगी। इसके बाद उसी बैरक में बंद गैंगस्टर सुरेश पुजारी और उसके साथी मारपीट में शामिल हो गए।
विज्ञापन
जेल में दो गुटों में मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान जेल में बंद गैंगस्टर सुरेश पुजारी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मारपीट के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि जेल में छह जुलाई को दो कैदियों के बीच बहस हुई। जब बैरक से एक कैदी गुजर रहा था तो दूसरे ने अपने पैर फैलाए। बैरक से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने विरोध किया। इसके बाद पैर फैलाने वाले कैदी ने उसे गालियां दीं और दोनों में हाथापाई होने लगी। इसके बाद उसी बैरक में बंद गैंगस्टर सुरेश पुजारी और उसके साथी मारपीट में शामिल हो गए। इस दौरान गैंगस्टर के साथ चार कैदियों ने मारपीट की।
ये भी पढ़ें: यमुना में मृत पाई गई त्रिपुरा की लड़की के माता-पिता बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गए थे
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुजारी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे समूह के सदस्यों ने उनकी पिटाई कर दी। इस बीच गैंगस्टर और उसके साथियों ने दूसरे गुट के कैदियों को पीट दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों गुटों रोका और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अफसरों ने बताया कि जेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर, पुजारी सहित सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 (2) (झगड़ा) के तहत एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका से व्यापार समझौते में सतर्क रहे भारत', कांग्रेस ने 'MASALA डील' पर उठाए सवाल
फिलीपींस से प्रत्यर्पित किया गया था पुजारी
अफसरों ने बताया कि गैंगस्टर रवि पुजारी के पूर्व सहयोगी सुरेश पुजारी को कई साल फरार रहने के बाद 2021 में फिलीपींस से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के पुलिस थानों में जबरन वसूली और अन्य अपराधों के 50 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन