फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clash between BJP and Congress during discussion on the functioning of Agriculture and Farmers Welfare Ministr

Politics: किसानों की आत्महत्या पर कांग्रेस-BJP में ठनी, सुरजेवाला बोले-केंद्र ने बनाया शकुनि की चौपड़ का मोहरा

Fri, 02 Aug 2024 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 06:22 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन किसानों की आय बढ़ने की बजाय घट गई है। 10 साल के भाजपा के शासन ने कृषि और किसान कल्याण को शकुनि की चौपड़ का मोहरा बना दिया है। वक्त की मांग है कि 72 करोड़ किसानों को कौरवों के इस चक्रव्यूह से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
Clash between BJP and Congress during discussion on the functioning of Agriculture and Farmers Welfare Ministr
राज्यसभा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। भाजपा ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या की अनदेखी का कांग्रेस पर आरोप लगाया तो कांग्रेस ने सरकार पर किसानों और कृषि को शकुनि की चौपड़ का मोहरा बनाने का आरोप मढ़ा। उच्च सदन में हुई चर्चा का जवाब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देंगे।

विज्ञापन


चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15 महीने में कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या कर ली लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों को आत्महत्या से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा के ही मदन राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने एम स्वामीनाथन रिपोर्ट का विरोध किया था। ऐसे में स्वामीनाथन की प्रशंसा करने का विपक्ष को कोई अधिकार नहीं है। भाजपा ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। साथ ही किसानों की आर्थिक मदद भी दी जा रही है।
विज्ञापन


किसानों की आय घटी : सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन किसानों की आय बढ़ने की बजाय घट गई है। 10 साल के भाजपा के शासन ने कृषि और किसान कल्याण को शकुनि की चौपड़ का मोहरा बना दिया है। वक्त की मांग है कि 72 करोड़ किसानों को कौरवों के इस चक्रव्यूह से निजात दिलाई जाए। किसान को केवल जुमले दिए गए। किसान आज केवल 27 रुपये रोज कमाते हैं। केंद्र सरकार ने 5 साल में खेती किसानी का एक लाख करोड़ रुपया बिना खर्च किए वापस कर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी और किसानों का संहारक करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सपा के रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रकृति किसी के हाथ में नहीं है, लेकिन किसानों की सहायता अवश्य करनी चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है। इस साल तापमान में उतार-चढ़ाव से किसानों के उत्पादन पर खासा असर पड़ा है लिहाजा वह केंद्र से अनुरोध करते हैं कि उसे किसानों की और अधिक सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed