फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI furious at lawyer who was adamant on asking for an early date said Don't mess around with my authority

सुप्रीम कोर्ट: 'मेरे अधिकारों के साथ खिलवाड़ न करें', आखिर CJI चंद्रचूड़ को क्यों आया गुस्सा? जानें पूरा वाकया

Tue, 11 Apr 2023 06:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 11 Apr 2023 06:54 PM IST
सार

वकील को फटकार लगाते हुए सीजेआई ने कहा कि आप भी मुझे क्षमा करें, लेकिन मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें।

विज्ञापन
CJI furious at lawyer who was adamant on asking for an early date said  Don't mess around with my authority
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार सुबह कुछ ऐसा हुआ कि प्रधान न्यायाधीश ( सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ नाराज हो उठे। उन्होंने प्रक्रिया से खिलवाड़ की कोशिश करने वाले एक वकील को फटकार लगा दी। सीजेआई चंद्रचूड़ ने नाराजगी जाहिर करते हुए वकील से कहा कि 'मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ मत करो।'

विज्ञापन


क्या था वाकया
गौरतलब है कि हर सुबह सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न बेंच के सामने मामलों की तत्काल लिस्टिंग के लिए औसतन लगभग 100 मामलों की सुनवाई करती है। मंगलवार को जब सीजेआई की बेंच ऐसा कर रही थी, तभी एक वकील ने जल्द तारीख पाने के लिए मामले का उल्लेख किया। जबकि वह मामला, सीजेआई ने पहले ही 17 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर रखा था। एक बार मना करने के बाद भी जब वकील नहीं माना तो सीजेआई को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन

 
सीजेआई ने लगाई फटकार
बता दें कि सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला भी शामिल थे। इसके बाद भी वकील नहीं माना उसने कहा मुझे माफ करें और अगर इजाजत हो तो तो मैं दूसरी बेंच के सामने इसका जिक्र कर सकता हूं।' इस पर सीजेआई को गुस्सा आ गया। वकील को फटकार लगाते हुए सीजेआई ने कहा कि आप भी मुझे क्षमा करें, लेकिन मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें। मेरे साथ ये चाल मत चलिए। आप जल्दी तारीख के लिए यहां और फिर कहीं और इसका उल्लेख नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सीजेआई ने कहा कि हम 17 अप्रैल की तारीख दे रहे हैं और यह 17 को ही सुना जाएगा। जल्दी तारीख पाने के लिए इसका कहीं अन्य उल्लेख न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने मांगी माफी
इसके बाद जब वकील ने सीजेआई को नाराजगी को भांपते हुए खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अपनी दलीलों के लिए माफ किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed