फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI advocates equal access to legal education in CLEA technology becomes powerful force for justice

CLEA: सीजेआई ने की कानूनी शिक्षा तक समान पहुंच की वकालत, न्याय के लिए शक्तिशाली ताकत बनी प्रौद्योगिकी

Sun, 04 Feb 2024 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 04 Feb 2024 06:42 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए)-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस में सीजेआई ने कहा, हम परंपरा और इनोवेशन के चौराहे पर खड़े हैं। प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली शक्ति के रूप में उभरी है।

विज्ञापन
CJI advocates equal access to legal education in CLEA technology becomes powerful force for justice
DY Chandrachud - फोटो : Social Media

विस्तार

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरी है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तकनीकी समाधान समानता और समावेशिता को ध्यान में रखते हुए हो। सीजेआई ने कहा, न्याय के लिए साझा प्रतिबद्धता विकसित करने के महत्व को पहचानने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए)-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस में सीजेआई ने कहा, हम परंपरा और इनोवेशन के चौराहे पर खड़े हैं। प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली शक्ति के रूप में उभरी है। यह न्याय की गति और पहुंच को बढ़ाने का काम करती है, लेकिन हमें सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

अदालत में सुविधाओं का आधुनिकीकरण महत्वपूर्ण
सीजेआई ने कहा कि अदालत कक्षों और सुविधाओं का आधुनिकीकरण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि समग्र रूप से बुनियादी ढांचे का मजबूत होना। साथ ही सीजेआई ने कानूनी शिक्षा तक समान पहुंच की वकालत करते हुए कहा कि लॉ स्कूलों में प्रवेश प्रक्रियाओं में न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन बल्कि सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, विविधता और जीवन के अनुभवों जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed