फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship bill an attack on the very idea of India: Yogendra Yadav

भारतीय संसद में पेश किया जाने वाला सबसे खतरनाक 'नागरिकता' विधेयक: योगेंद्र यादव

Tue, 15 Jan 2019 03:15 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 15 Jan 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Citizenship bill an attack on the very idea of India: Yogendra Yadav
योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 की फिर भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य धार्मिक उत्पीड़न या उत्पीड़न के डर से भारत में शरण लेने के लिए मजबूर लोगों को नागरिकता प्रदान करना है। ये भारत के विचार के खिलाफ है, और दो-राष्ट्र सिद्धांत को वापस लाता है। उनका मानना है कि ये विधेयक भारतीय संसद में पेश किए जाने वाले सबसे खतरनाक बिलों में से एक है। यह एक ऐसा बिल है जो भारतीय संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय गणराज्य के इतिहास में पहली बार, हमारी नागरिकता को धार्मिक दृष्टि से परिभाषित किया जा रहा है। यह हमारे संविधान के अनुच्छेद 15 के खिलाफ है जो कहता है कि आप धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


योगेंद्र यादव का मानना है कि देश आज एक अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आज भारत के स्वधर्म को खतरा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि धर्म को नागरिकता के तौर पर शामिल किया जा रहा है। मोदी सरकार देश में एक बार फिर "टू नेशन थ्योरी" को थोपना चाहती है। 
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि आज भारतीय गणतंत्र को सत्ता के केंद्र में बैठे लोगों से खतरा है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से देश का आम आदमी त्रस्त है। विकास का मॉडल चंद घरानों की तिजोरी भरने के मकसद को लेकर तैयार किया जा रहा है। मीडिया खौफ के साये में काम कर रहा है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जो हमला हो रहा है, वह इमरजेंसी के दौर में भी नहीं हुआ था। मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। देश में पिछले चार साल के दौरान या तो लांचिंग हुई है या लिंचिंग हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed