फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Act Protest Congress Bjp Shares Manmohan Singh Old Video About Citizenship To Minorities

नागरिकता कानून पर भाजपा ने जारी किया मनमोहन सिंह का पुराना वीडियो

Thu, 19 Dec 2019 06:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Act Protest Congress Bjp Shares Manmohan Singh Old Video About Citizenship To Minorities
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 2003 में राज्यसभा में दिए गए बयान का वीडियो लेकर आई है। वीडियो में मनमोहन सिंह बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हिंसा के शिकार हुए शरणार्थियों के लिए सरकार को सहानुभूतिपूर्ण बर्ताव रखने का सुझाव दे रहे हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



नेता विपक्ष रहते मनमोहन के वीडियो से भाजपा का कांग्रेस पर वार
2003 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार थी। उस दौरान राज्यसभा में मनमोहन सिंह सदन में नेता विपक्ष थे। सदन में मौजूद तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को संबोधित करते हुए सिंह कहते हैं कि मैं शरणार्थियों के संकट को आपके सामने रखना चाहता हूं। बंटवारे के बाद हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर नागरिकों का उत्पीड़न किया गया। 

पूर्व प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अगर ये प्रताड़ित लोग हमारे देश में शरण के लिए पहुंच रहे हैं तो इन्हें शरण देना हमारा नैतिक दायित्व है। इन लोगों को शरण देने के लिए हमारा व्यवहार उदारपूर्ण होना चाहिए। वह कह रहे हैं कि मैं गंभीरता से नागरिकता संधोधन विधेयक की ओर उप-प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं। 

गौरतलब हो कि कांग्रेस धार्मिक आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। अन्य विपक्षी दलों द्वारा भी इस कानून का विरोध किया जा रहा है। ऐसे समय में पूर्व पीएम का राज्यसभा में दिए बयान को भाजपा निकाल लाई है। अब मनमोहन सिंह के इस बयान पर राजनीतिक घमासान होना तय माना जा रहा है। भाजपा ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 


देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी
वहीं, नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों को ऐतिहातन बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोक दी गई है।

प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 लागू की गई है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है, जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed